टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सुबह उठते ही नमाज अदा करते हैं Vivian Dsena? वायरल वीडियो को देख चौंक उठे फैंस

Bigg Boss 18: टीवी एक्टर विवियन डिसेना (Vivian Dsena) की वीडियो सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है जिसमें वह बिग बॉस 18 के घर में नमाज पढ़ते हुए नजर आए। यह देख फैंस काफी शॉक हैं, ऐसा इसलिए क्यूंकी विवियन पहले ईसाई धर्म के थे। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए वायरल वीडियो।

Image

Bigg Boss 18: Vivian Dsena Offering Namaz in Salman Khan Show

Bigg Boss 18: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 में इस बार मशहूर टीवी एक्टर विवियन डिसेना ने एंट्री ली है। शो में एंट्री करते ही विवियन ने खुद को कलर्स टीवी का लाड़ला लड़का बेटा बताया था। हर कोई इस समय विवियन को स्क्रीन पर देख काफी खुश होते हैं। फैंस सोशल मीडिया पर विवियन से जुड़ी कोई भी वीडियो देखने से नहीं बचते। इस बीच इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रही है जिसमें विवियन घर में नमाज पढ़ते हुए नजर आए। आखिर क्या है इस वायरल वीडियो का सच जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर से एक वीडियो लीक हुआ जिसमें कंटेस्टेंट विवियन डिसेना (Vivian Dsena) नमाज पढ़ रहे हैं। बता दें नूरन अली से दूसरी शादी करने के बाद विवियन ने आपण धर्म ईसाई से इस्लाम में बदल लिया था। एक्टर ने खुद कबूल किया था की उन्हे इस्लाम कबूल कर काफी अच्छा महसूस होता है। कई बार शो में देखा गया की विवियन सुबह उठते ही पहले अल्लाह को याद करते हैं। तमाम वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है। बता दें साल 2022 में पहली पत्नी वहबीज दोराबजी से तलाक होने के बाद नूरन अली से निकाह किया।

बिग बॉस 18 के घर में इन दिनों विवियन डिसेना दिग्विजय राठी के टाइम गॉड बनने से खुश नहीं है। ऐसे में अब घर में विवियन का साथ देते हुए अविनाश मिश्रा ने काम करने से मना कर दिया है। इन दिनों विवियन वोटिंग ट्रेंड में भी आगे चल रहे हैं और फैंस उन्हे जमकर सपोर्ट कर रहे हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article