टीवी मसाला

Bigg Boss 18: चुम दरांग को चोट देकर मरहम लगाने पहुंचे विवियन डीसेना, हरकत देख बोलीं ईशा- हम बेवकूफ हैं...

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Apologies To Chum Darang For Dragging Her: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना ने टास्क में चुम दरांग को जमीन पर घसीट दिया था। लेकिन अब विवियन डीसेना ने उनसे माफी मांगी। इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है।

Image

'बिग बॉस 18' में चुम दरांग से विवियन डीसेना ने मांगी माफी

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Apologies To Chum Darang For Dragging Her: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स फिनाले रेस में अपनी जगह बनाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं। शो में टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए विवियन डीसेना और चुम दरांग के बीच टास्क भी होने वाला है। लेकिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में विवियन डीसेना, चुम दरांग को जमीन पर घसीटते नजर आए। इस बात को लेकर अब लोग उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं। हालांकि शो से जुड़ा एक और प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें विवियन डीसेना (Vivian Dsena) अपने किये के लिए चुम दरांग से माफी मांगते दिखाई दिये। लेकिन उनकी ये बात ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा को पसंद नहीं आई।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena), चुम दरांग के पास आते हैं और कहते हैं कि मुझे तुझसे दो मिनट बात करनी है। विवियन डीसेना चुम दरांग को साइड में ले जाकर कहते हैं, "तुझे भी पता है कि मेरा तुझे चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था। तू जानती है कि मैंने वही किया, जो एक भाई करता।" विवियन संग बातचीत के दौरान चुम दरांग भावुक नजर आईं। वहीं ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को विवियन डीसेना का ये तरीका अच्छा नहीं लगा। ईशा सिंह ने कहा कि मुझे ऐसे महसूस हो रहा है, जैसे मैं बेवकूफ हूं। ये बहुत ही गलत बात है और दोबारा मुझसे उम्मीद मत करना साथ में आने का।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा की नाराजगी यहीं पर नहीं रुकी। ईशा सिंह ने रोते हुए कहा, "इस इंसान के लिए इतनी मेहनत करी थी। क्या गलत हुआ था। मजाक थोड़ी ना है फिनाले वीक। मैं कह रही हूं कि विवियन ने एक भी बार कुछ गलत नहीं किया है। मैं भी तो एक लड़की हूं। क्यों मैंने मेहनत करी है इस इंसान के लिए।" वहीं अविनाश मिश्रा ने उनकी बात पर कहा, "अभी हम लोग किसके लिए खेल रहे थे, विवियन के लिए। अब मत खेलो। यहां पर सारे कंटेस्टेंट्स महान बनने आए हैं। मैं मैच्योर आदमी हूं, मैं कलर्स का लाडला हूंष हम लोग महान हैं।" वहीं उनकी बातों पर ईशा सिंह ने कहा कि मुझे नहीं बनना महान।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article