टीवी मसाला

Bigg Boss 18: टास्क जीतने के चक्कर में चुम को घसीटकर बुरा फंसे विवियन डीसेना, लोग बोले- बाहर निकालो इसे...

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Trolls For Dragging Chum Darang: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में टिकट टू फिनाले टास्क के लिए विवियन डीसेना चुम दरांग को घसीटते नजर आए। इस बात को लेकर लोगों ने विवियन डीसेना को ट्रोल करना शुरू कर दिया और उन्हें बाहर निकालने की भी मांग की।

Image

'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना हुए ट्रोल

Bigg Boss 18 Vivian Dsena Trolls For Dragging Chum Darang: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने टीवी की दुनिया में तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस में आगे निकलने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन शो में एक टास्क भी हुआ, जिसमें चुम दरांग और विवियन डीसेना टिकट टू फिनाले के लिए कंटेंडर बने। हालांकि इस टास्क के बाद 'बिग बॉस 18' में एक और टास्क का ऐलान हुा, जिसमें कंटेस्टेंट्स को स्ट्रेचर पर अपने-अपने लिए ब्रिक्स इकट्ठी करनी थी। इस टास्क का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विवियन डीसेना, चुम दरांग को घसीटते नजर आए। इस बात के लिए अब विवियन डीसेना (Vivian Dsena) बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में नजर आया कि विवियन डीसेना (Vivian Dsena) के स्ट्रेचर खींचने से चुम दरांग नीचे गिर जाती हैं। लेकिन वो भी स्ट्रेचर को ब्लॉक करने की कोशिश करती हैं। वहीं विवियन डीसेना भी स्ट्रेचर खींचने से बाज नहीं आते, जिससे वो घसटीती चली जाती हैं। इस बात को लेकर अब लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। यहां तक कि विवियन डीसेना को लोगों ने गुंडा तक बता दिया। एक यूजर ने विवियन डीसेना पर कमेंट करते हुए लिखा, "तो इस तरह विवियन डीसेना खुद के लिए खेलता है? ये सब करके? लोगों को धक्का देकर, उन्हें घसीटकर? वाह! मुझे लगता है कि यहां तक भी ये ऐसे ही आया है। लायक लोगों को अपने रास्ते से धक्का देकर और घसीटकर।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) को देख दूसरे यूजर ने लिखा, "ये जेंटलमैन है। ये ऐसे एक लड़की को खींचता है। शर्म आती है तुमपर। विवियन डीसेना तुम गटर हो।" तीसरे यूजर ने लिखा, "विवियन डीसेना ने चुम दरांग को जमीन पर पटक दिया और वो भी एक बार नहीं बहुत बार। इस गुंडे को बाहर निकालो, जो खुद को संत दिखा रहा है।" चौथे यूजर ने लिखा, "ये प्रोमो देखने में ही बहुत बुरा लग रहा है यार। उसका सिर देखो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article