Bigg Boss 18: सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्सिअल रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 का बाकी अन्य सीजन कि तरह बज थोड़ा कम है। इस बार घर में 18 स्टार्स ने कंटेस्टेंट बन कदम रखा था। शो के दो हफ्ते बित गए हैं और घरवालों ने शो को लड़ने का अखाड़ा बना दिया है जो देखने में काफी मजेदार है। हर हफ्ते कि तरह इस बार भी नॉमिनेशन प्रक्रिया हुई लेकिन कुछ अलग अंदाज में। श्रुतिका ने स्पेशल पॉवर मिलते ही अविनाश मिश्रा को अपना निशाना बनाया। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए बिग बॉस का नॉमिनेशन प्रोमो।
बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के तीसरे नॉमिनेशन में श्रुतिका को एक स्पेशल पॉवर मिली जिससे किसी को भी उम्मीद नहीं थी। इस बार श्रुतिका (Shrutika) के हाथ नॉमिनेशन की पॉवर मिली जिसमें वह किसी भी सदस्य को नॉमिनेट कर सकती है घर से बेघर करने के लिए। ऐसे में बिना कोई मौका गवाए श्रुतिका ने अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को नॉमिनेट कर अपना बदला पूरा लिया। कारण कंटेस्टेंट ने यह दिया कि ओ दूसरों को हमेशा नीचा दिखाते हैं। जिसके जवाब में अविनाश भी कहते हैं कि ना एक्टिंग करती है लेकिन आई क्यूँ हैं यहां बीच गेट में से निकाल कर बाहर कर दूंगा।
दोनों के बीच विवाद बढ़ता रहता है, हालांकि ट्रोलर्स श्रुतिका को इस हरकरत के लाइ ट्रोल कर रहे हैं। बात दें पिछले हफ्ते हेमा शर्मा शो से एलमिनेट होने वाली पहली कंटेस्टेंट बनी कम वोटस मिलने के कारण। घर में इस बार श्रुतिका द्वारा कौन कौन नॉमिनेट होगा यह देखना काफी ज्यादा दिलचस्प होगा हालांकि अविनाश को बाहर दर्शकों से काफी ज्यादा प्यार मिल रहा है।
