टीवी मसाला

'आप कितनी बुरी लग रही हो...'- Bigg Boss 18 में सलमान खान ने लगाई ईशा सिंह को फटकार! लोग बोले- सुकून मिला

Bigg Boss 18 Salman Khan To Take Class Of Eisha Singh: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह ने करण वीर मेहरा को अपने पास आकर बैठने के लिए कहा था। लेकिन बाद में उनके बारे में झूठ फैलाया। इसपर अब सलमान खान ने ईशा सिंह की क्लास लगाई है।

Image

'बिग बॉस 18' में सलमान खान ने लगाई ईशा सिंह को फटकार

Bigg Boss 18 Salman Khan To Take Class Of Eisha Singh: टीवी का चर्चित और विवादित शो 'बिग बॉस 18' धीरे-धीरे चर्चा का विषय बन गया है। शो में कंटेस्टेंट्स की गेम देख लोगों की दिलचस्पी भी बढ़ती जा रही है। लेकिन अभी भी 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के कुछ कंटेस्टेंट्स ऐसे हैं जिन्हें दर्शक बिल्कुल भी पसंद नहीं कर रहे हैं। इस लिस्ट में एक्ट्रेस ईशा सिंह का नाम भी शामिल है। शो में इस सप्ताह टाइम गॉड टास्क के दौरान ईशा सिंह ने करण वीर मेहरा को अपने पास आकर बैठने के लिए कहा। लेकिन करण वीर मेहरा ने जवाब दिया कि मैं वहां आ जाऊंगा तो आप ही बोलोगे 'चीप' है। लेकिन इस बात को ईशा सिंह ने घुमाकर अविनाश मिश्रा और रजत दलाल से बताई। ईशा ने कहा कि करण कह रहा है कि मैं वहां आकर बैठ जाऊं, फिर मैं चीप हो जाऊंगा। अपनी इस बात पर ईशा सिंह जमकर ट्रोल हुई थीं।

वहीं अब 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सलमान खान ने भी इस मामले पर ईशा सिंह (Eisha Singh) को फटकार लगाई है। वीकेंड का वार पर सलमान खान ने ईशा सिंह से साफ कहा कि आप बहुत गलत लग रही हैं। बिग बॉस के फैन पेज के मुताबिक, सलमान खान ने ईशा सिंह को उनकी क्लिप भी दिखाई और सच्चाई से रूबरू कराया। सलमान खान ने ईशा सिंह को 'बिग बॉस 18' में फटकारते हुए कहा, "आपने वो वीडियो क्लिप देखा, जब आप करण को अपने बगल में बैठने के लिए बुला रही थीं। उसमें आप कितनी ज्यादा चीप लग रही थीं।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह (Eisha Singh) को फटकार लगने पर दर्शकों की खुशी अलग ही स्तर पर नजर आई। एक यूजर ने लिखा, "अब जाकर दिल को सुकून मिला।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "अब जाकर आया मेरे बेचैन दिल को करार।" तीसरे यूजर ने लिखा, "अगर ये सच है तो मैं बहुत खुश हूं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article