US Iran Conflict: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने होर्मुज स्ट्रेट को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका का होर्मुज पर पूरी तरह कंट्रोल है और उनका मानना है कि अमेरिका इस नियंत्रण को बनाए रखेगा।
ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर एक पोस्ट में कहा, ''अमेरिका का होर्मुज स्ट्रेट पर पूरी तरह नियंत्रण है। मेरा मानना है कि हम इसे बनाए रखेंगे! हमारी नौसैनिक नाकेबंदी को हर कोई 'स्टील की दीवार' कह रहा है और ईरान के पास इसका मुकाबला करने की क्षमता नहीं है।''
'खत्म हो चुकी ईरान की IRGC'
ट्रंप ने आगे कहा कि ईरान के पास न तो नौसेना है और न ही वायुसेना बची है। उन्होंने यह भी दावा किया कि ईरान के बचे हुए सैनिकों को वेतन नहीं मिल रहा है, जबकि इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) खत्म हो चुका है और उसके सदस्य भाग रहे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के नेतृत्व पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि उनकी लीडरशिप भी पक्की नहीं है! उनके (ईरान) पास पैसे नहीं हैं और देश की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है।
'ईरान की अर्थव्यवस्था हो रही खराब'
ट्रंप ने ईरान की अर्थव्यवस्था पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां महंगाई 300 प्रतिशत तक पहुंच गई है और स्थिति लगातार बद से बदतर हो रही है। उन्होंने ईरान पर 'फेक न्यूज' और केवल बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ईरान सिर्फ बातें करता है और कुछ नहीं। साथ ही, ईरान अब मिडिल ईस्ट में पहले जैसा ताकतवर नहीं रहा है।
ट्रंप की यह टिप्पणी होर्मुज को लेकर चल रहे लंबे संघर्ष के बीच आया, जो दुनिया के सबसे अहम ऊर्जा परिवहन मार्गों में से एक है। यह रास्ता फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी और अरब सागर से जोड़ता है और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव के मुख्य कारणों में से एक है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: वायुसेना को और मजबूत करने की तैयारी, 60 मल्टीरोल ट्रांसपोर्ट विमानों के लिए टेंडर जारी; टाटा-HAL सहित रेस में ये कंपनियां
अमेरिका-ईरान के अपने-अपने दावे
होर्मुज को लेकर ट्रंप और ईरान के अपने-अपने दावे हैं। दोनों होर्मुज पर अपना पूर्ण नियंत्रण बताते हैं। हाल ही में यूएई ने आरोप लगाया था कि ईरान ने अबु धावी के टैंकर को उस वक्त निशाना बनाया, जब वह होर्मुज से गुजर रहा था। हालांकि, ज्यादा जानकारी नहीं दी।
