देश

छात्रों पर लाठीचार्ज और AK-47 चलाने के खिलाफ 19 अगस्त को पटना में निकालेंगे राजभवन मार्च; तेजस्वी यादव का ऐलान

छात्रों पर हुई कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी है। तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है और 19 अगस्त को पार्टी कार्यालय से राजभवन तक मार्च निकालने का ऐलान किया है।

Image

तेजस्वी यादव ने केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोला है

राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि 'छात्रों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज और AK-47 चलाने वाले निर्मम अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करने में विरुद्ध 19 अगस्त को पटना में विशाल राजभवन मार्च होगा। उन्होंने आगे कहा कि 'जब मामला ज्यादा बढ़ा तो एक मामूली सिपाही को सस्पेंड करके पल्ला झाड़ने की बात हो गई। इससे साफ है कि ये लोग जवाब देने से इसलिए बच रहे हैं क्योंकि इनकी चोरी पकड़ी गई'

तेजस्वी ने कहा कि 'सवाल यह खड़ा होता है कि अब तक SP का निलंबन क्यों नहीं किया गया? हम लोगों ने निर्णय लिया है कि आने वाले 19 अगस्त को 11 बजे से हम सभी लोग पार्टी दफ्तर से राज भवन तक मार्च करेंगे।'

गौर हो कि संसद के मानसून सत्र में छात्रों पर हुई कार्रवाई और गोलीबारी के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी है। राजद नेता तेजस्वी यादव केंद्र और बिहार सरकार पर तीखा हमला बोल रहे हैं।

RJD नेता तेजस्वी यादव ने कहा-'कई दिनों से संसद का सत्र चल रहा था और सबसे बड़ा मुद्दा यह था कि छात्रों पर AK-47 से गोलियां कैसे चलाई गईं; बिहार की धरती पर हुई इस घटना को पूरी दुनिया ने देखा... ऐसा हालात पहली बार बना। इससे पहले भी देश भर में बड़े आंदोलन हुए हैं, लेकिन कभी किसी की छाती पर AK-47 तानकर उसे निशाना नहीं बनाया गया-खासकर उन मासूम छात्रों को जो अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे थे। आखिर यह किसके आदेश पर हुआ?... हमने तय किया है कि 19 अगस्त को सुबह 11 बजे हम सभी पार्टी ऑफ़िस से राजभवन तक मार्च करेंगे।'

उनका कहना है कि आखिर छात्रों पर AK47 से गोलियां चलाई ही क्यों गई हैं। साथ ही उन्होंने बताया है कि अगर उनकी बात नहीं सुनी जाती है तो वो पुरजोर तरीके से अपना विरोध जतायेंगे।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article