टीवी मसाला

Bigg Boss 18: सलमान खान के सामने आते ही भीगी बिल्ली बने अशनीर ग्रोवर, फैंस ने लिए इंटरनेट पर बिजनेसमैन के मजे

Fans Reaction on Salman Khan Confronting Ashneer Grover: कल बिग बॉस 18 के वीकेंड का वार में फेमस बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर स्टेज पर पहुंचे। ऐसे में सलमान खान ने अशनीर को ब्रांड एंबेसडर की फीस वाले बयान पर खूब सुनाया जिसे देख फैंस सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Image

Bigg Boss 18: Fans Reaction on Salman Khan Confronting Ashneer Grove

Fans Reaction on Salman Khan Confronting Ashneer Grover: सलमान खान का धमाकेदार शो बिग बॉस सीजन 18 में इस समय कंटेस्टेंट के बीच घमासान युद्ध छिड़ा हुआ है। शो टीआरपी में दबदबा बनाने के लिए अलग-अलग तरह के हथकंडे अपना रहा है। बिग बॉस के इस सीजन को लोग बोरिंग बता रहे हैं जो मेकर्स के लिए एक खतरे की घंटी साबित हो रही है। कल वीकेंड का वार के सेट पर बिजनेसमैन अशनीर ग्रोवर ने एंट्री ली थी। अशनीर के आते ही सलमान खान ने उन्हे ब्रैंड एंबेसडर की फीस लेने वाले बयान पर आड़े हाथ लिया। इस पूरे मंजर को देख फैंस क्या रिएक्शन दे रहे हैं जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के मंच पर सलमान खान (Salman Khan) ने अशनीर ग्रोवर को पिछले बयानों को लेकर सवाल किए। यह सुन अशनीर सफाई देते हुए सलमान से अपने ब्रांड एंबेसडर की फीस वाले बयान को लेकर माफी मांगते हैं। अशनीर यह भी बताते हैं कि सलमान खान को साइन कर उन्होंने सबसे अच्छा काम किया था और स्मार्ट चॉइस भी रही। सलमान खान के सामने आते ही अशनीर के बदले सुर से सभी हैरान रह गए। इस बीच सोशल मीडिया पर सलमान खान के फैंस अशनीर का काफी मजाक बनाते हुए नजर आए।

एक यूजर ने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए टिप्पणी दी कि सलमान खान ने अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) का दोगलापन निकाल दिया। वहीं एक और यूजर मजाक बनाते हुए लिखता है कि सलमान खान ने एक झटके में अशनीर का सारा घमंड निकाल तोड़ दिया। इंटरनेट पर सलमान खान की खूब वाह-वाही होती हुई नजर आई। शो के मंच पर सलमान ने अशनीर ग्रोवर को दोगला भी बोला था। शो की बात करें तो पिछले हफ्ते घर से तेजिंदर बग्गा घर से कम वोटस के कारण बेघर हुए।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article