टीवी मसाला

Bigg Boss 18: महानता दिखाने के लिए सलमान खान ने लगाई विवियन को फटकार, करण वीर मेहरा को निकाला बाहर?

Bigg Boss 18 Salman Khan Bashed Vivian Dsena, Chum Darang And Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान खान विवियन डीसेना, चुम दरांग और करण वीर मेहरा को फटकारते नजर आए।

Image

'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना को लगी फटकार

Bigg Boss 18 Salman Khan Bashed Vivian Dsena, Chum Darang And Karan Veer Mehra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में फिनाले वीक ज्यादा दूर नहीं है, ऐसे में कंटेस्टेंट्स भी अपनी पुरजोर कोशिश लगाकर आगे बढ़ने में लगे हैं। हालांकि चंद दिन पहले हुए टास्क में टिकट टू फिनाले जीतने के बाद भी विवियन डीसेना ने उसे चुम दरांग की खातिर छोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर चुम दरांग ने भी उसे लेने से साफ इंकार कर दिया। लेकिन ये महानता सलमान खान (Salman Khan) और 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के मेकर्स को जरा भी पसंद नहीं आई। उन्होंने विवियन डीसेना को तो फटकार लगाई ही, साथ ही चुम दरांग को भी आड़े हाथों लिया। यहां तक कि वीकेंड का वार पर करण वीर मेहरा पर भी खूब उंगलियां उठीं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि सलमान खान (Salman Khan) ने सबसे पहले विवियन डीसेना से सवाल पूछे। सलमान खान ने कहा, "विवियन आपके लिए सबसे ज्यादा जरूरी क्या था, चुम को मनाना। आप उन दोनों को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहे थे, जो पूरे टास्क में आपको सही ठहरा रहे थे। परेशानी ये है कि आपको अपने अलावा कोई नहीं दिखता।" 'बिग बॉस 18' में सलमान खान ने चुम दरांग से पूछा कि आपने लकड़ी को अपने कंधे पर क्यों रखा। इसपर चुम ने बताया कि उसका वजन ज्यादा था। वहीं सलमान खान ने कहा कि अगर ये बात बार-बार कही जाएगी कि विवियन ताकत दिखा रहा है, चुम को नुकसान पहुंचा रहा है। तो इसका मतलब आप विवियन को सही से खेलने नहीं देना चाहते।

सलमान खान ने करण वीर मेहरा को भी लिया आड़े हाथों

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सलमान खान (Salman Khan) ने करण वीर मेहरा से सवाल किया कि चुम दरांग के लिए खेलकर आप ट्रॉफी कैसे जीतते। इसपर करण वीर मेहरा ने कहा कि मुझे इतना विश्वास है कि मैं टॉप 5 में हूं। मुझे ये भी विश्वास है कि चुम भी टॉप 5 में है। इसपर सलमान खान ने जवाब दिया कि फिर तो आपको शिल्पा शिरोडकर के लिए खेलना चाहिए था। अगर आप इतने महान हैं तो ये शो बुहत छोटा है। हम आपके सामने बहुत छोटे हैं। मैं आपकी इच्छा पूरी कर सकता हूं। बाहर आ जाओ।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article