टीवी मसाला

Bigg Boss 18: 'टिकट टू फिनाले' के चक्कर में हुई अविनाश और विवियन की तीखी बहस, भाईचारा भूल बोले- आप लायक नहीं...

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Arguments With Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया जाएगा कि दरियादिली दिखाने के लिए अविनाश मिश्रा, विवियन डीसेना को ताना मारते नजर आएंगे। यहां तक कि मुंह पर कह देंगे कि आप लायक नहीं हो।

Image

'बिग बॉस 18' में विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा की हुई बहस

Bigg Boss 18 Avinash Mishra Arguments With Vivian Dsena: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सभी कंटेस्टेंट्स फिनाले की रेस में आगे बढ़ने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। बीते दिन टिकट टू फिनाले पाने के लिए चुम दरांग और विवियन डीसेना के बीच टास्क हुआ। लेकिन इस टास्क ने गलत मोड़ ले लिया और विवियन डीसेना ने अंत में टिकट टू फिनाले न लेने का फैसला किया। उनके इस फैसले पर अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने नाराजगी जाहिर की। हैरत की बात तो यह है कि अब अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) ने विवियन डीसेना को ताना मारा है, साथ ही ये तक कह दिया कि आप लायक नहीं हैं फिनाले के।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra), ईशा सिंह और विवियन डीसेना एक साथ बैठकर बातें करते नजर आए। 'बिग बॉस 18' के प्रोमो वीडियो में दिखाई दिया कि फालतू महान बन रहे थे सारे के सारे और आप भी अब वही कर रहे हो। उनकी बात पर विवियन डीसेना ने कहा, "यार तुम हर चीज को एक ही बात बोल रहे हो कि महान बन रहे हो। जो मन किया वो किया मैंने। मुझे और जेंटल होना चाहिए था टास्क में।"

लेकिन विवियन डीसेना की ये बात अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को पसंद नहीं आई। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) फेम ने उन्हें ताना मारते हुए कहा, "इससे ज्यादा जेंटल क्या होना है। अपने हाथ से फिनाले टिकट देना था क्या तो ट्रॉफी भी दे दो। हम यहां पागल बनकर सपोर्ट किये। नहीं चाहिए तो जाहिर सी बात है कि आप फाइनलिस्ट बनने के लायक नहीं हो।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article