टीवी मसाला

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा को पीठ पीछे रजत दलाल ने कहा 'ठरकी', बिग बॉस ने बेनकाब कर पलट दिया समीकरण

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Expose By Bigg Boss Avinash Mishra Gets Angry: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन बीते दिन टास्क में बिग बॉस ने रजत दलाल को बेनकाब कर दिया। दरअसल, रजत दलाल ने अविनाश मिश्रा को ठरकी कहा था।

Image

रजत दलाल को अविनाश मिश्रा के सामने किया बेनकाब

Bigg Boss 18 Rajat Dalal Expose By Bigg Boss Avinash Mishra Gets Angry: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में कंटेस्टेंट्स का समीकरण गेम की वजह से कब बदल जाता है, कुछ पता ही नहीं चल पाता। हैरत की बात तो यह है कि कई बार बिग बॉस ही कंटेस्टेंट्स को बेनकाब कर घर के रिश्ते बदल देते हैं। इसी तरह बीते दिन टास्क में बिग बॉस ने रजत दलाल को बेनकाब कर दिया। दरअसल, रजत दलाल ने कशिश कपूर संग बातचीत के दौरान अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) को ठरकी कहा था। लेकिन रजत दलाल की ये पोल बिग बॉस ने सरेआम खोलकर रख दी, जिसपर अविनाश मिश्रा का खून खौल गया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रजत दलाल ने करण वीर मेहरा से कहा था कि टाइम गॉड की पावर ईशा सिंह, विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के पास नहीं जानी चाहिए। लेकिन जब टीम चुनने की बात आई तो रजत दलाल तुरंत जाकर अविनाश मिश्रा का ग्रुप चुन लिया। इसपर करण वीर मेहरा हैरान रह गए। वहीं बाद में बिग बॉस ने अविनाश मिश्रा से पूछा कि क्या वो एक ऑडियो सुनना चाहेंगे। इसपर अविनाश मिश्रा ने कहा कि सुना दीजिए। ऑडियो में रजत दलाल कहते दिखे, "ये जो प्रेम कहानी के एंगल थे, ये उद्देश्य के हिसाब से चल रहा है ना। थोड़ा नाटक वाटक साइड से फिर लोग जुड़ते हैं ना। उनको क्या देखना पसंद होता है। पर क्या ऐसे ठरकी लड़के देखना पसंद होते हैं, जो कहीं भी मुंह मार देते हैं।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में रजत दलाल की ये बातें सुनकर अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। उन्होंने रजत दलाल से पूछा, "अगर तू ईशा को बहन माना है और मुझे ठरकी बोल रहा है, तब तो सबसे पहले इसको रोकना चाहिए था ना कि तू कैसे 'लौंडे' के साथ है।" इतना ही नहीं, अविनाश मिश्रा ने गुस्से में रजत दलाल और कशिश कपूर का स्नोमैन तक तोड़ दिया।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article