टीवी मसाला

Bigg Boss 18: विवियन डीसेना संग दोस्ती में बगावत कर बैठे अविनाश मिश्रा, राशन के पीछे हुई भयंकर लड़ाई

Bigg Boss 18 Promo: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 का एक नया प्रोमो रिलीज किया गया है। लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला कि राशन के पीछे अविनाश मिश्रा और विवियन डीसेना के बीच भयंकर बहसबाजी होती है, जिसे देख ईशा सिंह समेत सभी घरवाले हैरान है।

Image

Bigg Boss 18

Bigg Boss 18 Promo: कलर्स टीवी का सबसे विवादित शो बिग बिस्स 18 में इन दिनों काफी कुछ नया देखने देखने को मिल रहा है। घर से पिछले हफ्ते के नहीं बल्कि तीन कंटेस्टेंट्स एलिमिनेट हुए जिसमें दिग्विजय राठी, एडीन रोज और यामिनी मल्होत्रा का नाम शामिल है। दिन पर दिन फिनाले की घड़ी पास आती जा रही है, ऐसे में मुकाबले को और भी मुश्किल बनाने के लिए मेकर्स ने तैयारी कर ली है। हाल ही में सोशल मीडिया पर मेकर्स ने शो का प्रोमो रिलीज किया जिसमें विवियन डीसेना और अविनाश मिश्रा एक दूजे पर चीखते-चिल्लाते हुए दिखे।

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) के घर में कल राशन की बलि चढ़ाकर चुम दरांग टाइम गॉड की गद्दी पर बैठीं। ऐसे में लेटेसेट प्रोमो में देखने को मिला कि बिग बॉस ने घरवालों को आदेश दिया कि घर का सारा राशन स्टोर रूम में रखा जाए। इसी को देखते हुए अविनाश मिश्रा ऐसा करने से मना कर देते हैं लेकिन विवियन आदेश का पालन करते हुए नजर आए। कंटेस्टेंट किचन एरिया में खड़े अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) से कहते हुए नजर आए कि 'जितना राशन है स्टोर रूम में रख दो, मैं बोल रहा हूं... सही नियत रखो। डबल राशन आएगा।

विवियन की इस बात पर भड़कते हुए अविनाश कहते हैं कि अभी सबको महान बनना है, मैं नहीं सुन रहा किसी की। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) भी उंगली दिखाते हुए कहते हैं कि तुम और मैं दोनों कंटेस्टेंट्स हैं, मैं तुम्हारी नहीं सुनूँगा। इसी पूरे तमाशे को देखते हुए घरवाले वहाँ आ जाते हैं और ईशा सिंह भी विवियन के बदले तेवर देख हैरान हो जाती हैं। अविनाश गुस्से में यह तक कह देते हैं कि है कौन ये, कंटेस्टेंट है न तो वही बनकर रहे। खुद को बिग बॉस बनाने की कोशिश न करे।' बता दें कि इस हफ्ते घर से एलिमिनेट होने के लिए कुल 7 लोग नॉमिनेटेड हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article