टीवी मसाला

Bigg Boss 18 ने राशन टास्क के नाम पर कर दिया कैसा भद्दा काम, प्रोमो देख भड़ास निकाल रहे फैंस

Bigg Boss 18 New Rashan Promo : अब तीन नए सदस्यों के आने से घर में राशन की कमी भी हो गई है और पहले वाला राशन खत्म भी हो गया है। इसके लिए बिग बॉस नया टास्क लेकर आए हैं जिसमें घरवालों को अपना राशन खुद बचाना होगा ।

Image

Bigg Boss 18 New Rashan Promo

Bigg Boss 18 New Rashan Promo : टीवी शो बिग बॉस सीजन 18( Bigg Boss 18) में इन दिनों जमकर ड्रामा देखने को मिल रहा है , जब से शो में तीन वाइल्ड कार्ड सदस्यों ने एंट्री घर में जमकर हंगामा हो रहा है। वहीं अब शो में कल ऐसा टास्क हुआ जिसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। इस टास्क को फैंस क्रिन्ज बता रहे हैं और बिग बॉस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। आइए बताते हैं क्या है वो टास्क

दरअसल इस बार सीजन में राशन टास्क को लेकर आए दिन नया हंगामा देखने को मिल रहा है। शो की शुरुआत में भी राशन के लिए जमकर लड़ाई हुई थी। अब तीन नए सदस्यों के आने से घर में राशन की कमी भी हो गई है और पहले वाला राशन खत्म भी हो गया है। इसके लिए बिग बॉस नया टास्क लेकर आए हैं जिसमें घरवालों को अपना राशन खुद बचाना होगा। टास्क में एक-एक सदस्य अपने मुंह से खाने की चीज उठाएगा और दूसरे इंसान को मुंह से ही वो चीज ट्रांसफर करेगा, जो भी चीज गिर जाएगी वो राशन की बास्केट से बाहर हो जाएगी। सभी घर वाले इस टास्क को करते हैं और हंसी-मजाक-परेशानी के साथ इसे पूरा करते हैं।

जैसे ही इस राशन टास्क का प्रोमो सामने आया फैंस का गुस्सा फुट पड़ा, इसे देखकर लोगों को गुस्सा आया कि अब बिग बॉस में कैसी चीज़े हो रही हैं, ये जो एक फैमिली शो था अब 18+ शो बनता जा रहा है। एक यूजर ने कमेन्ट किया कि शो को टीआरपी नहीं मिल रही तो कुछ भी दिखा दोगे, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही भद्दा है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article