टीवी मसाला

Bigg Boss 18: करण और विवियन के बीच पूरी तरह खत्म हुई 'नाम की दोस्ती', अविनाश-ईशा ने लिये मजे

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Vivian Dsena Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना झगड़ते नजर आए। विवियन डीसेना ने करण के मुंह पर कह दिया कि तू मेरे लिए मायने नहीं रखता। वहीं अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह दोनों के झगड़ों में आग लगाते दिखे।

Image

'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना की हुई लड़ाई

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Vivian Dsena Fight: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। 'बिग बॉस 18' में लगातार ऐसे-ऐसे मोड़ आ रहे हैं, जो लोगों को भी हैरान कर सकते हैं। खबर थी कि बिग बॉस 18 से दिग्विजय सिंह राठी का पत्ता कट गया है, जिसे लेकर फैंस का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इन सबसे इतर 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना झगड़ा करते नजर आए। विवियन डीसेना (Vivian Dsena) ने करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) के मुंह पर कह दिया कि तू मेरे लिए कोई मायने नहीं रखता है।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra), विवियन डीसेना (Vivian Dsena) से पूछते नजर आए कि आज बात करेगा? इसपर विवियन डीसेना ने कहा कि जब मुझे लगेगा, तब बात करूंगा। कुछ जरूरी होगा तो बोल दूंगा। एक लाइन में खत्म कर दूं, 'तू मेरे लिए मायने नहीं रखता।' इसपर करण वीर मेहरा ने जवाब दिया कि अगर मैं मायने नहीं रखता तो नॉमिनेशन में नहीं आता। मैं बहुत मायने रखता हूं। जो लोग मैटर नहीं करते, वो लोग दिखते नहीं मेरे आगे। 'बिग बॉस 18' में करण वीर मेहरा ने विवियन डीसेना से पूछा कि तेरे और मेरे बीच में कितने फोन कॉल हैं। इसपर विवियन डीसेना ने कहा कि तू 'खतरों के खिलाड़ी 14' जीता था, तब तुझे फोन किया था।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में विवियन डीसेना और करण वीर मेहरा (Karan Veer Mehra) की बातों के बीच ईशा सिंह बोलीं, "उन्होंने कह दिया है कि तुम मुझे पसंद नहीं, तुम मेरे लिए मायने नहीं रखते। शायद आपको भी साफ हो गया है और उन्हें भी।" करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना की लड़ाई में शिल्पा शिरोडकर का नाम भी घसीटा गया। वहीं दूसरी ओर अविनाश मिश्रा ने करण से कहा कि अब तुम सभी पुरानी बातें बीच में ला रहे हो, जिससे मैं बेचारा लगूं। इसपर करण वीर मेहरा ने कहा, "अविनाश, तेरी वजह से विवियन बेहद लो लग रहा है। मैं लाऊंगा, सारे प्वॉइंट बीच में लाऊंगा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article