टीवी मसाला

Bigg Boss 18: दिग्विजय राठी के एविक्शन पर फूटा दर्शकों का गुस्सा, मेकर्स के साथ-साथ श्रुतिका को भी लगाई लताड़

Bigg Boss 18 Digvijay Singh Rathee Eviction Makes Viewers Triggered: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' से दिग्विजय सिंह राठी का एविक्शन हो गया है। इस बात पर दर्शकों का गुस्सा फूटा है। उन्होंने मेकर्स को तो लताड़ लगाई ही, साथ ही श्रुतिका अर्जुन को भी आड़े हाथों लिया।

Image

'बिग बॉस 18' से दिग्विजय राठी के एविक्शन पर भड़के दर्शक

Bigg Boss 18 Digvijay Singh Rathee Eviction Makes Viewers Triggered: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों का मनोरंजन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन कब किसका खेल बिग बॉस के घर में खत्म हो जाए कुछ पता नहीं है। बीते दिन 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से दिग्विजय सिंह राठी का पत्ता कट गया। श्रुतिका अर्जुन ने उन्हें रैंकिंग में 11वें नंबर पर रखा था। लेकिन दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन ने दर्शकों का पारा सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। लोगों ने दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) का पत्ता कटने पर मेकर्स के साथ-साथ श्रुतिका अर्जुन को भी जमकर लताड़ लगाई। एविक्शन के बाद से ही दिग्विजय सिंह राठी लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में श्रुतिका अर्जुन की रैंकिंग के हिसाब से जो कंटेस्टेंट्स बॉटम 6 में थे, उनमें से किसी एक का नाम एविक्शन के लिए देना था। जहां एक तरफ चुम दरांग, करण वीर मेहरा, चाहत पांडे और दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) ने बॉटम 6 में से यामिनी का नाम लिया तो वहीं शिल्पा शिरोडकर ने ईडन रोज का नाम लिया। इससे इतर रजत दलाल, विवियन डीसेना, अविनाश मिश्रा, सारा अरफीन खान, कशिश कपूर, ईशा सिंह, ईडन रोज और यामिनी मल्होत्रा ने दिग्विजय सिंह राठी का नाम लिया। ज्यादा वोट मिलने पर दिग्विजय सिंह राठी को घर छोड़कर जाना पड़ा।

'बिग बॉस 18' से दिग्विजय सिंह राठी के एविक्शन पर भड़के फैंस

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) से दिग्विजय राठी (Digvijay Rathee) के एविक्शन पर लोगों ने नाराजगी जाहिर की है। एक यूजर ने लिखा, "इस पल में वह टूट गया। बिग बॉस तुमने उदाहरण देकर साबित कर दिया है कि तुम्हारे शो में आउटसाइडर को नहीं आना चाहिए। कितनी घटिया बात है, वो केवल 25 का है और आपने उसके आत्मबल को तोड़ दिया है और उसके फैंस का भी दिल दुखाया है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "मुझे दिग्विजय सिंह राठी पसंद नहीं थे। लेकिन उनका एविक्शन बहुत ही गलत है।" तीसरे यूजर ने लिखा, "श्रुतिका अर्जुन ने बीते एपिसोड में कहा था कि दिग्विजय राठी मेरी प्राथमिकता में तीसरे नंबर पर है। लेकिन आज उसने दिग्विजय को 11वें नंबर पर रखा। बिग बॉस के इतिहास की सबसे बुद्धू और कंफ्यूज इंसान।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article