टीवी मसाला

Bigg Boss 18: अविनाश मिश्रा के कंधे पर बंदूक रख विवियन को निशाना बना रहे हैं करण, बोले- पहले दोस्ती खत्म कर

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Try To Instigate Avinash Mishra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में लोग गेम के चक्कर में अपनी दोस्ती भूलने के लिए तैयार हैं। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें खुद करण वीर मेहरा भी अविनाश मिश्रा को दोस्ती खत्म करने के लिए कहते दिखे।

Image

'बिग बॉस 18' में अविनाश मिश्रा के कान भर रहे हैं करण वीर मेहरा?

Bigg Boss 18 Karan Veer Mehra Try To Instigate Avinash Mishra: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में कंटेस्टेंट्स के बीच वक्त के साथ-साथ घमासान बढ़ता ही जा रहा है। यहां तक कि दोस्ती में भी अब दरारें आनी शुरू हो गई हैं। बीते दिन नॉमिनेशन में भी अविनाश मिश्रा ने विवियन डीसेना को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट कर दिया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। लेकिन अब अविनाश मिश्रा 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में जीतने के लिए अपनी दोस्ती खत्म करने के लिए भी तैयार हैं। दरअसल, उनसे जुड़ा हाल ही में एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें वह करण वीर मेहरा से बातचीत करते नजर आए। वहीं करण वीर मेहरा ने भी मौके पर चौका मारने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के प्रोमो वीडियो में अविनाश मिश्रा शो में बन रहे समीकरण को लेकर करण वीर मेहरा से शिकायतें करते दिखाई दिये। अविनाश मिश्रा ने करण वीर मेहरा से कहा कि अगर घर करण वीर मेहरा वर्सेज विवियन डीसेना रह जाएगा तो मैं क्या कर रहा हूं। उनकी बात पर करण वीर मेहरा पूछते हैं कि तू कहां जाना चाह रहा है। अगर तू फेमस होना चाहता है तो ठीक है ये सब चल जाएगा, लेकिन जीतने के लिए क्यों नहीं खेल रहा यार। इसपर अविनाश मिश्रा ने जवाब दिया कि मैं जीतने के लिए खेल रहा हूं। वहीं करण वीर मेहरा ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि तू हमेशा दूसरी प्लेस के लिए ही खेलेगा।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में करण वीर मेहरा और अविनाश मिश्रा की चर्चा यहीं पर खत्म नहीं हुई। अविनाश मिश्रा ने कहा कि मैं किसी टीम के लिए नहीं खेल रहा, बल्कि अपने लिए खेल रहा हूं। वहीं करण वीर मेहरा ने जवाब दिया, "तो पहले दोस्ती खत्म करेगा ना। अगर तुझे दिख रहा है कि भाई ये तो न बता रहा है, न कुछ कर रहा है। धीरे-धीरे, कदम-कदम पर तुम्हें लगेगा कि अरे यार ये तो चालू बंदा है। छोड़ो इससे अच्छा तो अपना साफ दुश्मन है करण वीर मेहरा।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article