टीवी मसाला

Bigg Boss 18: ईशा सिंह को 'गोद' में उठाकर अविनाश मिश्रा ने कही ये बात, आखिरकार सामने आया रिश्तों का सच?

Bigg Boss 18 Avinash Mishra And Eisha Singh: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में इन दिनों रिश्तों की अग्निपरीक्षा चल रही है। नॉमिनेशन टास्क के बाद से अविनाश और विवियन की दोस्ती में दरार आ गई है। वहीं ऐसा लगता है ईशा (Eisha Singh) और अविनाश (Avinash Mishra) और करीब आने वाले हैं। बिग बॉस 18 के घर से उनका एक वीडियो सामने आया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।

Image

Bigg Boss 18 Avinash Mishra And Eisha Singh

Bigg Boss 18 Avinash Mishra And Eisha Singh: सलमान खान आर कलर्स टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 फैंस के दिलों-दिमाग पर छाया हुआ है। इस सीजन को शुरू हुए दो महीने से अधिक हो चुके हैं। इन दो महीनों में जहां कुछ घरवालों ने अपने रिश्ते को मजबूत बनाया। वहीं कुछ फेक रिश्तों की सच्चाई समय के साथ बाहर आ गई। इस लिस्ट में करण वीर मेहरा, विवियन डीसेना और शिल्पा शिरोडकर का नाम सबसे पहले आता है। आज तक फैंस को इनका रिश्ता समझ नहीं आया क्योंकि मौका मिलते ये तीनों ही एक-दूसरे के धोखा देते नजर आए हैं। दूसरी तरफ अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और एलिस कौशिक की दोस्ती रही। हालांकि एलिस घर से बेघर हो चुकी हैं इसके बावजूद ईशा (Eisha Singh) और अविनाश (Avinash Mishra) के रिश्ते में खटास नहीं आई है। बल्कि ऐसा लगता है अब इनका रिश्ता किसी नए ट्रैक पर जा रहा है। चलिए एक नजर रिपोर्ट पर डालते हैं।

बिग बॉस 18 के घर से ईशा सिंह (Eisha Singh) और अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) का एक वीडियो सामने आ रहा है। जिसमें दोनों टीवी स्टार एक साथ बात करते नजर आ रहे हैं। ईशा कहती है 'तु बोलेगा पहले मुझे सॉरी, चल सॉरी बोल उट्ठक-बैठक लगा तु।' इस पर अविनाश कहते हैं कि 'चल बाहर चल बाहर बोलूँगा।' इस पर ईशा कहती हैं कि "नहीं बाहर सबके सामने नहीं अपना पर्सनल रखते हैं।' तभी अविनाश, ईशा को अपनी गोद में उठा लेटे हैं और उन्हें बाहर लेकर चले जाते हैं। इस पर ईशा कहती हैं कि 'तु मुझे गोद में मत उठा बाहर मेरे पापा बैठे हैं वो देख रहे होंगे। इस पर अविनाश जवाब देते हैं कि 'बड़ी आई मेरे से उट्ठक-बैठक कराने वाली। खैर, इस दोनों की इस मस्ती को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की मस्ती को देख एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा "ये दोनों ही असली दोस्ती हैं।" दूसरे यूजर ने लिखा 'इनका रिश्ता घरवालों के लिए एक मिसाल होना चाहिए।"

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article