टीवी मसाला

Bigg Boss 18 Premier: चाहत पांडे को दर्शकों ने कहा 'फेक', श्रुतिका की ओवरएक्टिंग देख याद आईं शिवानी कुमारी

Bigg Boss 18 Premier Fans Angry With Chahat Pandey And Shrutika: टीवी के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 18' का आगाज हो चुका है। शो में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो गई है। लेकिन चाहत पांडे और श्रुतिका का अंदाज लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।

Image

'बिग बॉस 18' में आईं चाहत पांडे और श्रुतिका हुईं ट्रोल

Bigg Boss 18 Premier Fans Angry With Chahat Pandey And Shrutika: टीवी के धमाकेदार और विवादित शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर एंट्री के साथ ही कब्जा करना शुरू कर दिया है। 'बिग बॉस 18' में अभी तक कई कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है, जिसमें चाहत पांडे से लेकर अविनाश मिश्रा तक शामिल हैं। बिग बॉस 18 को लेकर लोग टीवी पर तो टकटकी लगाए बैठे ही हैं, साथ ही कंटेस्टेंट्स के सिलसिले में सोशल मीडिया पर भी लगातार अपनी राय पेश कर रहे हैं। 'बिग बॉस 18' में जहां अविनाश मिश्रा का अंदाज लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आया। तो वहीं एक्ट्रेस चाहत पांडे (Chahat Pandey) और श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) ने दर्शकों को माथा पकड़ने पर मजबूर कर दिया।

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में चाहत पांडे (Chahat Pandey) ने बताया कि वह छोटे से गांव से यहां तक आई हैं। उन्होंने सलमान खान के सामने अपने संघर्ष को बयां किया। लेकिन उनका अंदाज लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। एक यूजर ने चाहत पांडे पर कमेंट करते हुए लिखा, "नई फेक पर्सनालिटी बिग बॉस में आ चुकी है। भविष्य में ये जरूर महिला कार्ड, संवेदना कार्ड, गांव कार्ड और भी बहुत कुछ खेलने वाली है। सलमान खान ने भी सेट पर इन्हें एक्सपोज कर दिया है।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ब्रो ये बड़ी फेक लगी जो आरओ को गीजर और अंगूर को जामुन कहकर 'गरीब लड़की' दिखने की कोशिश कर रही है।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में आईं श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) ने भी लोगों को माथा पकड़ने पर मजबूर कर दिया। उन्हें लेकर एक यूजर ने लिखा, "ये बहन ओवरएक्टिंग बंद कर ना रे। इसकी ओवर एक्टिंग देखकर समझ में आया क्यों श्रुतिका अर्जुन की 4 फिल्में फ्लॉप हुई हैं।" एक यूजर ने तो ये तक लिख दिया कि श्रुतिका को देखकर शिवानी कुमारी की याद आ गई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article