टीवी मसाला

Bigg Boss 18 फेम श्रुतिका अर्जुन की हुई मेजर सर्जरी, अस्पताल में बेसुध दिखीं एक्ट्रेस; वायरल हुआ वीडियो

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Hospitalised: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनने वाली श्रुतिका अर्जुन अस्पताल में भर्ती हुई हैं। उनकी मेजर सर्जरी हुई है, जिससे जुड़ा वीडियो भी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। श्रुतिका अर्जुन का वीडियो देख लोग उनके लिए प्रार्थना करते नजर आए।

Image

फोटो क्रेडिट- श्रुतिका अर्जुन इंस्टाग्राम

Bigg Boss 18 Shrutika Arjun Hospitalised: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' का हिस्सा बनकर सबके दिलों में जगह बनाने वाली श्रुतिका अर्जुन सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। श्रुतिका अर्जुन ने 'बिग बॉस 18' में रहते हुए लोगों का खूब मनोरंजन किया था। हालांकि फिनाले से पहले ही उन्हें घर वापिस जाना पड़ा। श्रुतिका अर्जुन 'बिग बॉस 18' के बाद भी अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सुर्खियों में रहीं। लेकिन हाल ही में श्रुतिका अर्जुन की सेहत पर मुसीबत आ गिरी है। दरअसल, श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अस्पताल में बेड पर लेटी नजर आईं। श्रुतिका अर्जुन ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से साझा किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने बताया कि उनकी एक मेजर सर्जरी हुई है।

श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) के वीडियो में नजर आया कि एक्ट्रेस को चलने में भी परेशानी हो रही थी। लेकिन इस दर्द में भी श्रुतिका अर्जुन मुस्कुराती हुई नजर आईं। एक्ट्रेस का ये वीडियो देख लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं। श्रुतिका अर्जुन ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा, "एक साल दो दुनिया, एक दिल वो भी खूब सारे आभार से भरा हुआ। आज से एक साल पहले इसी दिन मैं बिग बॉस के घर में थी, अपनी जिंदगी का कभी न भूलने वाला चैप्टर जी रही थी। एक सफर, जिसने मेरी ताकत, धैर्य और मेरी भावनाओं को उन तरीकों से टेस्ट किया, जिसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी। और आज, एक साल बाद, मैं अपने आपको अलग ही दुनिया में पा रही हूं। कैमरा या लाइट से घिरा हुआ नहीं बल्कि डॉक्टर्स, नर्स और ठीक होने की ताकत से घिरी हुई। एक मेजर सर्जरी के तौर पर जिसकी शुरुआत हुई और ये अलग ही जिंदगी बदलने वाले अनुभव में तब्दील हो गया। वो पल जो मुझे याद दिलाता है शक्ति और आस्था की।"

श्रुतिका अर्जुन (Shrutika Arjun) ने अपने वीडियो के जरिए डॉक्टर और नर्स का भी आभार जताया। उन्होंने आगे लिखा, "जिस चीज ने मेरे दिल को सबसे ज्यादा छुआ वो ये था कि मैं यहां अकेली नहीं थी। मेरा परिवार, जो लोग मुझसे मिलने आए और जिन्होंने मेरी देखभाल की, उन सबको मेरा ख्याल था। मेरे खाने से लेकर उनके खाने तक, हर चीज का ध्यान रखा गया। यहां कभी अस्पताल जैसा लगा ही नहीं, बल्कि घर जैसा महसूस हुआ। इन सब चीजों के साथ मैंने अपना काम जारी रखा, स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी के साथ, जिसके बारे में सिर्फ भगवान और मेरे अपने नजदीकी लोग जानते हैं। इसके बाद भी उन्होंने मुझे हिम्मत दी।" बता दें कि श्रुतिका अर्जुन पोस्ट में बीमारी का खुलासा नहीं किया, लेकिन लोगों ने उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article