टीवी मसाला

Bigg Boss 18: दिग्विजय सिंह राठी ने टाइम गॉड विवियन डीसेना को दिखाया ठेंगा, कशिश ने तोड़ा ईशा सिंह का घमंड

Bigg Boss 18 Digvijay Singh Rathee And Kashish Kapoor Entry Creates Chaos: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीते दिन शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री हुई, जिन्होंने आते ही बाकी कंटेस्टेंट्स का जीना मुहाल कर दिया। इससे जुड़ा शो का प्रोमो भी रिलीज हुआ है।

Image

'बिग बॉस 18' में वाइल्ड कार्ड एंट्री ने आते ही मचाया तूफान

Bigg Boss 18 Digvijay Singh Rathee And Kashish Verma Entry Creates Chaos: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा करने की पूरी-पूरी कोशिश की है। लेकिन इसके बाद भी शो टीआरपी लिस्ट में ज्यादा अच्छा परफॉर्म नहीं कर पा रहा है। वहीं बीती रात 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हुई, जिनका नाम दिग्विजय सिंह राठी और कशिश कपूर हैं। दोनों ने आते ही स्टेज पर अपनी लड़ाइयां शुरू कर दी थीं, जिससे सलमान खान (Salman Khan) के सिर में भी दर्द हो गया था। वहीं घर में कदम रखने के बाद दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) और कशिश कपूर ने घरवालों की नाक में दम करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

हाल ही में 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें दिग्विजय सिंह राठी (Digvijay Singh Rathee) विवियन डीसेना की दी हुई ड्यूटी को ठुकराते नजर आए। वहीं कशिश कपूर ने ईशा सिंह संग बहस के दौरान उन्हें 'अंधों में काना राजा' कहा। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि विवियन डीसेना ने दिग्विजय सिंह राठी से मेल वॉशरूम साफ करने के लिए कहा। इसपर दिग्विजय सिंह राठी ने कहा, "नहीं शुरुआत में मन नहीं है काम करने का।" वहीं विवियन डीसेना ने कहा कि नहीं करना काम? इसपर दिग्विजय ने कहा कि नहीं शुरुआत में ही टॉयलेट साफ नहीं करना। उनकी बात पर विवियन डीसेना ने कहा कि बैठ के समझाऊंगा, लेकिन दिग्विजय ने जवाब दिया, "नहीं मुझे समझना ही नहीं है।"

'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में ईशा सिंह (Eisha Singh) और कशिश कपूर की भी बहस हो गई। ईशा सिंह ने कशिश से कहा कि आप तो देखकर आए होगे ना? इसपर कशिश ने कहा, "जो है मुंह पर बोलो, लेकिन आप पीठ पीछे बहुत बातें करते हो।" इसपर ईशा सिंह ने जवाब दिया, "मैम आप तो ढाई एपिसोड देखकर आए हो।" वहीं कशिश कपूर ने ईशा सिंह को असुरक्षित कहा, जिसपर ईशा ने जवाब दिया, "इनसिक्योर आप हो रहे हो, ऐसा लग रहा है।" उनके जवाब में कशिश कपूर ने कहा कि आप में है क्या ऐसा जो मैं इनसिक्योर होऊंगी। इसपर ईशा ने कहा कि यहां से लेकर यहां तक बहुत अच्छा है। वहीं कशिश कपूर ने कहा, "अंधों में काना राजा बन लो, बहुत अच्छा है।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article