टीवी मसाला

Exclusive: शादी से पहले Chum Darang करेंगी दूल्हे से ये डिमांड, पति के पैसे से भी रहेंगी कोसों दूर

Chum Darang Demand To Future Husband: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) की फाइनलिस्ट रह चुकीं चुम दरांग ने हाल ही में टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत की। इस दौरान चुम दरांग ने बताया कि वो अपने फ्यूचर हसबैंड से शादी से पहले क्या डिमांड रखेंगी और क्यूँ।

Image

Chum Darang Demand To Future Husband

Chum Darang Demand To Future Husband: बॉलीवुड एक्ट्रेस चुम दरांग अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। कलर्स टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' से चुम को देश के कोने-कोने में पहचान मिली। चुम दरांग हमेशा अपने और अपनों के लिए आवाज उठाती है और बेबाकपन से सभी को मुंहतोड़ जवाब देते हुए नहीं थकती। अब हाल ही में चुम दरांग ने टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत कर अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे किए। सिर्फ यही नहीं चुम ने ये भी बताया कि शादी से वो अपने फ्यूचर हसबैंड से एक ऐसी चीज डिमांड करेंगी जो उनके लिए काफी जरूरी है।

टेली टॉक संग एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान चुम दरांग (Chum Darang) कहती हैं 'अगर कोई लड़का मुझसे शादी करता है तो उसे अपना सरनेम बदलकर 'दरांग' करना होगा। दरअसल जब भी मैं नॉर्थ ईस्ट की बात करती हूँ तो मुझे शिलॉन्ग की खूबसूरत और उसकी मातृसत्तात्मक सोसाइटी की याद आती है। अरुणाचल प्रदेश के लोग काफी मेहनती होते हैं। हमेशा मर्दों को घर का मुखिया माना जाता है लेकिन असलियत में इस पद्द की पूरी जिम्मेदारी औरतें निभाती हैं। इसी बात ने मुझे इंडिपेंडेंट होना सिखाया।' इसी के साथ चुम ने अपनी माँ की दी हुई सीख को भी बताया।

चुम आगे कहती हैं 'मेरी माँ हमेशा से इंडिपेंडेंट वुमन रहीं और मुझे भी उन्होंने यही सिखाया। एक बात जो हमेशा उन्होंने मुझे कही कि चाहे तुम्हारा पति कितना भी अमीर क्यों न हो लेकिन तुम खुद पैसे कमाओ। कभी किसी पर निर्भर मत रहो न अपने माता-पिता और न अपने पति पर।' पर्सनल लाइफ की बात करें तो चुम की नजदीकियाँ शो 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) के दौरान करण वीर मेहरा से बढ़ थीं। दोनों दुनिया के फेवरेट कपल में से एक कहलाये जाते हैं। हालांकि चुम और करण ने कभी भी एक दूजे को अपना पार्टनर नहीं बताया।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article