टीवी मसाला

Bigg Boss 17: लड़कियों को कपड़े देकर सनी आर्या ने पैर पर मारी कुल्हाड़ी, वीडियो देख पत्नी ने किया कलेश

Bigg Boss 17 Sunny Arya Wife Gets Angry On Him: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' में कदम रखने के बाद से ही सनी आर्या अपनी पत्नी के निशाने पर बने हुए हैं। सनी आर्या को उनकी बीवी ने स्टेज पर तो पीटा था ही, साथ ही अब वह उनकी एक हरकत पर भी नाराज होती नजर आईं।

Image

सनी आर्या की हरकतों पर फूटा दीपिका का गुस्सा

Bigg Boss 17 Sunny Arya Wife Gets Angry On Him: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में कदम रखने के बाद से ही सनी आर्या अपनी बीवी के निशाने पर बने हुए हैं। सनी आर्या को उनकी पत्नी ने एंट्री के बाद स्टेज पर तो पीटा ही था। लेकिन अब वह उनकी एक और हरकत से नाराज नजर आईं। दरअसल, सनी आर्या ने 'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे और मन्नारा चोपड़ा को अपने कपड़े दिये थे, जिसे लेकर उनकी बीवी नाराज होती दिखाई दीं।

सनी आर्या (Sunny Arya) की पत्नी दीपिका आर्या का इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें वह घर में रहकर सनी आर्या की हरकतों पर गुस्सा होती दिखाई दीं। सनी आर्या द्वारा 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) में लड़कियों को कपड़े बांटने पर दीपिका आर्या ने कहा, "मैं घर में इसके कपड़े पहन लेती थी तो ये इतने कलेश करता था। अब यह वहां पर कपड़े बांटता फिर रहा है। ये बिग बॉस चल रहा है या क्या हो रहा है जो इसने वहां पर दुकान लगा दी है।"

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के सनी आर्या (Sunny Arya) की पत्नी दीपिका आर्या का गुस्सा यहीं पर खत्म नहीं हुआ। उन्होंने सनी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "ये उन लोगों से कह रहा है कि ट्राउजर ले लो, घर में इसे पता नहीं होता था कि ट्राउजर होता क्या है। बहुत हो गया, मैं इस घर में नहीं रहूंगी। मुझे प्रॉपर्टी दिलाओ, मैं जा रही हूं यहां से।" बता दें कि दीपिका आर्या ने 'बिग बॉस' के स्टेज पर सनी आर्या को खानजादी के साथ देखकर उनकी जमकर पिटाई की थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article