टीवी मसाला

Bigg Boss 17 की सना रईस खान पर गिरी कानूनी गाज, एंट्री के तीन दिन बाद ही दर्ज हुई शिकायत

Complaint Files Agains Bigg Boss 17 Sana Raees Khan: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 17' का हर एक कंटेस्टेंटस दर्शकों का दिल जीतने की कोशिश में लगा हुआ है। लेकिन कंटेस्टेंट सना रईस खान पर कानूनी गाज गिर गई है। दरअसल, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

Image

Bigg Boss 17 की सना रईस खान के खिलाफ दर्ज हुई शिकायत

Complaint Files Agains Bigg Boss 17 Sana Raees Khan: टीवी के धमाकेदार और चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस' ने अपने 17वें सीजन के साथ टीवी पर धूम मचाना शुरू कर दिया है। मुनव्वर फारूकी (Munawar Faruqui) से लेकर अंकिता लोखंडे तक हर कोई अपने-अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने की कोशिश कर रहा है। लेकिन 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) की ही कंटेस्टेंट सना रईस खान (Sana Raees Khan) शो शुरू होने के तीन दिन के अंदर-अंदर ही फंस गई हैं। दरअसल, सना रईस खान पर कानूनी गाज गिरी है।

'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) का हिस्सा बनने के लिए सना रईस खान (Sana Raees Khan) के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है। शो में उनके कदम रखने पर एडवोकेट आशुतोष दुबे ने सवाल उठाया है, साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया से उनकी शिकायत भी की है। एडवोकेट आशुतोष दुबे ने सना रईस खान के 'बिग बॉस 17' में कदम रखने की बात पर ट्वीट भी किया, जिसमें उन्होंने लिखा, "मैंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को बताया है कि सना रईस खान एक कंटेस्टेंट के तौर पर 'बिग बॉस 17' का हिस्सा बनी हैं जो कि बार काउंसिल के नियमों के खिलाफ है।"

बता दें कि बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नियम 47 और 52 के मुताबिक, वकील आय की खातिर किसी और काम में शामिल नहीं हो सकते हैं। वहीं एडवोकेट एक्ट 1961 की धारा 49(1)(C) वकीलों का किसी और रोजगार में कदम रखना प्रतिबंधित है। इससे इतर सना रईस खान (Sana Raees Khan) की बात करें तो उन्होंने ड्रग्स मामले में आर्यन खान के लिए केस लड़ा था। 'बिग बॉस 17' में उनकी एंट्री जिग्ना वोरा के साथ हुई थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article