टीवी मसाला

Bigg Boss 17: मन्नारा के प्यार में पड़ गए है मुनव्वर फारुकी! सलमान खान बोले- भाई तू पिघल रहा है

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 28, 2023, 12:44 PM IST

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में मुनव्वर और मन्नारा की दोस्ती दर्शकों को पसंद आ रही हैं। दोनों अक्सर साथ में फन करते हुए नजर आते हैं। वीकेंड का वार पर सलमान ने दोनों को बताया कि घरवालों को लगता है कि आप दोनों के बीच कुछ चल रहा है। इस पर मुनव्वर कहते हैं कि हम दोनों सिर्फ दोस्त है। इससे ज्यादा कुछ नहीं।

Image

salman khan bigg boss 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: बिग बॉस के घर में लिंक अप, ब्रेकअप और कंट्रोवर्सीज होना आम बात है। इस बार घर की थीम सिंगल वर्सेज कपल्स है। घर में मुनव्वर और मन्नारा के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक- दूसरे के साथ काफी कंफर्टेबल है। घर में दोनों के इक्वेशन को लेकर खूब बातें चल रही है। कल वीकेंड का वार पर सलमान खान ने भी इस टॉपिक पर बात की। उन्होंने बताया कि दिल वाले घर के लोग मुनव्वर और मन्नारा को लेकर किस तरह की बातें कर रहे हैं। इतना ही सलमान ने मुनव्वर को भी सलाह दी है।

मुनव्वर सलमान से कहते हैं कि मैं और मन्नारा सिर्फ दोस्त है। हमारे बीच में इससे ज्यादा कुछ नहीं है। मैं उसकी घर में सबसे ज्यादा केयर करता हूं। सलमान आगे कहते हैं, भाई तू पिघल रहा है। वो आगे कहते हैं कि तू घर में बहुत ज्ञान बांट रहा है।

सलमान ने दी मुनव्वर को प्यार में ना पड़ने की सलाह

मुनव्वर कहते हैं कि ठीक है मैं समझ गया। मुनव्वर घर के स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। घर में वो गेम खेल रहे हैं। हालांकि मुनव्वर जानते हैं कि उन्हें किसे क्या कहना है। सलमान के जाने के बाद मुनव्वर नील और विक्की से इस बारे में बात करते हैं। नील कहते हैं कि मैंने तुम्हारे और मन्नारा के बारे में कुछ नहीं कहा। मैं बस वहां बैठा था। वहीं, विक्की कहते हैं कि मैंने कहा था कि मुनव्वर पुराने शो वाले ट्रैक को नहीं लाएगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article