टीवी मसाला

Bigg Boss 17 Promo: 'बिग बॉस 17' अगले महीने 15 अक्टूबर से होगा ऑनएयर, प्रोमो देख फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 23, 2023, 09:12 PM IST

Bigg Boss 17 Promo: बिग बॉस 17 के ऑन एयर होने का इंतजार फैंस को बेसब्री से है। मेकर्स ने हाल ही में शो के तीन नए प्रोमो शेयर किए हैं। इस बार का बिग बॉस काफी अलग होने वाला है। मेकर्स ने शो के प्रीमियर डेट का खुलासा कर दिया है। आइए जानते हैं कब और कहां देख सकते हैं शो?

Image

Bigg Boss 17 Promo (credit Pic: Instagram)

Bigg Boss 17 Promo: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 को लेकर बज बना हुआ है। इस बार का बिग बॉस पिछले सभी सीजन से अलग होने वाला है। बिग बॉस के घर में इस बार दिल, दिमाग और दम का खेल होगा। मेकर्स ने हाल ही में शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। प्रोमो में सलमान ने खुलासा किया कि इस बार बिग बॉस में पक्षपात होगा। शो के नए प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

मेकर्स ने शो के प्रोमो में शो के ऑनएयर डेट को भी रिलीज कर दिया है। बिग बॉस 17 अगले महीने यानी 15 अक्टूबर से ऑनएयर होगा। इस बार शो की थीम सिंगल वर्जेस कपल्स होगी। शो के लिए मेकर्स अलग-अलग कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं।

यहां देखें शो का नया प्रोमो

शो के पहले प्रोमो में बिग बॉस बताते हैं कि घर में होंगे मेरे खास मेहमान जिन्हें मैं दूंगा कुछ विशेष अधिकार। वहीं, दूसरे प्रोमो में बिग बॉस सलमान से कहते हैं कि घर में कुछ लोगों होंगे मेरे ही अवतार। हर पैतरे के लिए खुद करुंगा उनको तैयार। इसके बाद सलमान कहते हैं कि इस बार घर में होगा पक्षपात। शो के तीनों प्रोमो जबरदस्त है। इन सभी प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। बिग बॉस 17 के लिए अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, अभिषेक मल्हान, जिया शंकर, रिया चक्रवर्ती समेत कई स्टार्स का नाम सामने आ चुका है। हालांकि मेकर्स ने अभी तक किसी के नाम को कंफर्म नहीं किया हैय़

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article