बॉलीवुड

Parineeti-Raghav Wedding: शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे CM अरविंद केजरीवाल- भगवंत मान, कपल को देंगे आशीर्वाद

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Sep 23, 2023, 08:39 PM IST

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। शादी के लिए मेहमान उदयपुर पहुंच रहे हैं। कपल को आशीर्वाद देने के लिए शादी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंच चुके हैं। कपल कल शादी के बंधन में बंधेगा।

Image

Parineeti Chopra -Raghav chadha wedding (credit Pic: Instagram)

Parineeti Chopra-Raghav Chadha wedding: परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा कल यानी 24 सितंबर को शादी करेंगे। दोनों उदयपुर के लीला पैलेस में सात फेरे लेंगे। कपल की ग्रैंड वेडिंग में फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनेता तक शामिल होने वाले हैं। मेहमान कपल की शादी के लिए उदयपुर रवाना हो चुके हैं। शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी उदयपुर पहुंच चुके हैं। भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों का उदयपुर एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ।

एयरपोर्ट पर भगवंत मान व्हाइट कलर के कुर्ते पजामे में नजर आए। वहीं, अरविंद केजरीवाल हमेशा की तरह कैजुअल कपड़ों में दिखाई दिए। दोनों एयरपोर्ट पर हाई सेक्योरिटी के बीच गाड़ी में बैठकर लीला पैलेस के लिए रवाना हो गए।

उदयरपुर पहुंचे अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान

सोशल मीडिया पर अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की तस्वीरें छाई हुई है। कपल ने अपनी शादी में पर्ल व्हाइट इंडियन वेडिंग थीम रखी है। कपल शादी के दिन व्हाइट आउटफिट में नजर आएंगा। एक्ट्रेस मनीष मल्होत्रा का डिजाइनर लहंगा पहनेंगी। आज से शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। कपल ने अपने संगीत सेरेमनी में 90 के हिट गानों को चुना है। शादी में शैलेश लोढ़ा, भाग्यश्री समेत कई सितारे पहुंचे हैं। शादी के वेन्यू से कई तस्वीरें सामने आई हैं। फैंस कपल की शादी के लिए काफी एक्साइटेड है। राघव और परिणीति ने इसी साल मई महीने में सगाई की थी।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article