टीवी मसाला

Bigg Boss 17: आलिया भट्ट की हमशक्ल सेलेस्टी बैरागे होंगी सलमान खान के शो का हिस्सा, पहले ठुकराया था बिग बॉस ओटीटी का ऑफर

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Oct 14, 2023, 11:47 AM IST

Bigg Boss 17: 15 अक्टूबर से पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 ऑनएयर होने वाला है। शो में सेलेस्टी बैरागे हिस्सा लेने वाली हैं। एक्ट्रेस बिग बॉस 17 में जाने के लिए काफी एक्साइटेड है। एक्ट्रेस ने बताया कि पहले कुछ दिनों ऑडियंस को मेरे खूब रोना- धोना देखने को मिलने वाला है।

Image

celesti Bairagey bigg boss 17 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 17: स्टार प्लस का पॉपुलर शो बिग बॉस 17 कल यानी 15 अक्टूबर को ऑनएयर होने वाला है। सेट से कई वीडियो और फोटोज वायरल हो चुके हैं। सलमान खान ने शो के प्रीमियर की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में अंकित लोखंडे और विक्की जैन के परफॉर्मेंस का वीडियो वायरल हुआ था। सलमान के शो में एक्ट्रेस सेलेस्टी बैरागे भी नजर आने वाली हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है।

सेलेस्टी ने टेली टॉक को दिए इंटरव्यू में बताया कि ऑडियंस को पहले कुछ दिनों में उनका रोना देखने को मिलने वाला है। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे बिग बॉस ओटीटी 2 भी ऑफर हुआ था। लेकिन मैं उससे पहले एक वेब सीरीज साइन कर चुकी थी इसलिए ओटीटी को मना कर दिया था।

सेलेस्टी बैरागे होंगी सलमान के शो में शामिल

टीवी एक्ट्रेस सेलेस्टी बैरागे ने स्टार प्लस के शो रज्जो का किरदार निभाया था। इस शो से सेलेस्टी को घर-घर में पहचान मिली थी। एक्ट्रेस अब सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आएंगी। एक्ट्रेस बिग बॉस 17 को लेकर काफी एक्साइटेड है। सेलेस्टी को आलिया भट्ट की हूबहू कॉपी कहा जाता है। सेलेस्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था जिसके बाद से लोग उन्हें आलिया भट्ट की हमशक्ल के रूप में जानने लगे थे। इस वीडियो के वायरल होने के बाद सेलेस्टी को रज्जो शो मिला था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article