Bigg Boss 17 Weekend Ka Vaar Episode 15: बिग बॉस 17 के वीकेंड का वार एपिसोड काफी दिलचस्प रहा है। बिग बॉस के घर में दो वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो गई है। जिसके बाद अब घर का माहौल और भी खराब हो गया है। समर्थ जुरेल और मनस्वी ममगई की एंट्री के बाद बिग बॉस के घर में रोना-धोना और चीखना चिल्लाना शुरू हो गया है। इसकी बड़ी वजह तीन कंटेस्टेंट रहे हैं। ईशा मालवीय, अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल। 29 अक्टूबर के एपिसोड में समर्थ की एंट्री के बाद बाकी कंटेस्टेंट बेहद कन्फ्यूज हो गए।
उन्होंने खुद को ईशा का बॉयफ्रेंड बताते हुए बिग बॉस के घर में एंट्री ली, जिसके बाद अभिषेक हंगामा खड़ा कर देते हैं और जोर जोर से रोने लगते हैं। हालांकि कुछ देर तक झूठ बोलने के बाद आखिरकार ईशा मान लेती हैं कि समर्थ उनके बॉयफ्रेंड हैं आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।
पकड़ा गया ईशा मालवीय का झूठ
जब बिग बॉस के घर में समर्थ की एंट्री होती है तो ईशा कहती हैं कि वह उनके बॉयफ्रेंड नहीं है, बल्कि वह बस बीते कुछ समय से अच्छे दोस्त हैं। हालांकि कुछ समय बाद ही ईशा अचानक समर्थ को सनाने लगती हैं और यह भी मान लेती हैं कि वह उनके बॉयफ्रेंड हैं। इस बीच घर के बाकी कंटेस्टेंट ईशा से नाराज हो जाते हैं और कहते है कि ये लड़की कितना साफ झूठ बोल सकती है। हालांकि घर में एंट्री से पहले का समर्थ का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है जहां उन्होंने ईशा को अपनी गर्लफ्रेंड नहीं माना है।
