बिजनेस

SIP से बंपर रिटर्न के लिए कितने साल तक करें निवेश? 3, 5, 10 या 15 साल, जानें सही जवाब

अगर आप सिप निवेशक हैं तो निवेश की सही अवधि अपने फाइनेंशियल गोल को देखते हुए करें। साथ ही जोखिम लेने की क्षमता और पैसों की जरूरत का भी ख्याल रखें।

Image

सिप निवेश

शेयर बाजार में तमाम उतार-चढ़ाव के बावजूद SIP निवेशकों का भरोसा डगमगाया नहीं है। पिछले 2 साल में सिप के जरिये म्यूचुअल फंड में रिकॉर्ड निवेश किया गया है। इस निवेश ने शेयर बाजार को बड़ी गिरावट से रोका भी है। अब सवाल यह है कि अगर आप सिप निवेशक हैं और अपने सिप से बंपर रिटर्न चाहते हैं तो कितने साल के लिए निवेश करें? बहुत संभव है कि आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे होंगे। आइए आपको बताते हैं कि 3, 5, 10 या 15 साल के निवेश विकल्प में कौन सबसे बेहतर है?

इक्विटी SIP पर कितने साल में कितना रिटर्न?

रिटर्न का पैमाना3 साल5 साल8 साल10 साल12 साल15 साल
अधिकतम रिटर्न55.56%50.05%36.00%29.80%21.72%18.18%
न्यूनतम रिटर्न-24.59%-9.48%3.03%4.57%6.22%7.30%
औसत रिटर्न15.35%14.93%15.85%15.46%14.51%14.11%
मीडियन रिटर्न13.94%13.27%13.89%14.17%13.92%13.96%
पॉजिटिव रिटर्न की संभावना87%92%100%100%100%100%
8% से ज्यादा रिटर्न71%81%98%99%100%99%
10% से ज्यादा रिटर्न65%73%90%95%98%98%
12% से ज्यादा रिटर्न57%60%72%79%76%89%
स्रोत: व्हाइटओक कैपिटल म्यूचुअल फंड। BSE Sensex TRI के लिए अगस्त 1996 से अक्टूबर 2026 तक के मासिक रोलिंग SIP रिटर्न (XIRR) के आंकड़े।

क्या लंबी अवधि के SIP में नुकसान का जोखिम कम?

परिणाम बताते हैं कि निवेश की अवधि बढ़ने के साथ पॉजिटिव रिटर्न मिलने की संभावना भी बेहतर हो जाती है। तीन साल की SIP के मामले में, निवेशकों को 87% अवधियों में पॉजिटिव रिटर्न मिला, जबकि 13% अवधियों में नेगेटिव रिटर्न मिला। पांच साल की SIP के लिए यह आंकड़ा बेहतर होकर 92% हो गया। हालांकि, आठ साल या उससे अधिक की निवेश अवधि में, इंडेक्स ने सभी (100%) रोलिंग अवधियों में पॉजिटिव रिटर्न दिया।

क्या निवेश की अवधि लंबी होने से ज्यादा रिटर्न मिलता है?

यह जरूरी नहीं। निवेश की लंबी अवधि से रिटर्न में निरंतरता तो बेहतर होती है, लेकिन इससे औसत रिटर्न हमेशा नहीं बढ़ता। इस अध्ययन में सबसे ज्यादा औसत रिटर्न 8 साल की SIP पर 15.85% रहा, जबकि 10 साल की SIP पर यह 15.46% और 15 साल की SIP पर 14.11% था। इसी तरह, अधिकतम वार्षिक रिटर्न (annualized return) 3 साल की अवधि में 55.56% से घटकर 15 साल की अवधि में 18.18% रह गया। ऐसा इसलिए है क्योंकि कम अवधि के निवेश में बाजार की तेज तेजी (sharp rallies) का फायदा मिल सकता है, जिससे वार्षिक रिटर्न असामान्य रूप से बहुत ज्यादा हो सकता है। लंबी अवधि में ऐसे उतार-चढ़ाव का असर कम हो जाता है और रिटर्न स्थिर हो जाता है।

Alok Kumar
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article