टीवी मसाला

Bigg Boss 17: आखिरी मौके पर एल्विश यादव की एक्स Kirti Mehra ने मारी Salman Khan के शो को लात

Kirti Mehra Not to Enter in Bigg Boss 17: ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में एल्विश यादव की एक्स-गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) ने शो में आने से मना कर दिया है। कीर्ति मेहरा के इस फैसले से मेकर्स को बड़ा झटका लगा है।

Image

Salman Khan and Kirti Mehra

Kirti Mehra Not to Enter in Bigg Boss 17: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के सबसे चर्चित रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को शुरू होने में बस दो दिन बाकी रह गए हैं। 'बिग बॉस 16' की सफलता के बाद फैन्स इस नए सीजन को देखने के लिए बेताब हैं। कुछ दिनों आईं खबरों में दावा किया जा रहा था कि बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर रहे एल्विश यादव की एक्स-गर्लफ्रेंड कीर्ति मेहरा (Kirti Mehra) को 'बिग बॉस 17' में देखा जाएगा। ताजा अपडेट के मुताबिक शो शुरू होने से पहले अब मेकर्स को बड़ा झटका लगने वाला है। बताया जा रहा है कि कीर्ति मेहरा ने 'बिग बॉस 17' में हिस्सा नहीं ले रही हैं।

रिपोर्ट्स में यह बताया गया था कि कीर्ति मेहरा को मेकर्स ने 'बिग बॉस 17' के लिए अप्रोच किया है। वहीं दूसरी ओर अब खबरें आ रही हैं कि कीर्ति मेहरा अब शो नहीं कर रही हैं। दिलचस्प बात यह है कि कीर्ति मेहरा ने अब अपना एक रेस्तरां खोलने जा रही हैं। फैन्स को लग रहा था कि कीर्ति मेहरा शो में दिखाई देंगी।

कृति मेहरा के बाहर होने के बाद अब 'बिग बॉस 17' में ममता कुलकर्णी, अंकिता लोखंडे, ईशा मालवीय, फिरोजा खान, कीर्ति मेहरा, मनस्वी ममगई, ऐश्वर्या शर्मा, खुशी चौधरी, विक्की जैन और नील भट्ट जैसे कई सेलेब्स नजर आएंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो शो शुरू होने से एक दिन पहले सभी सेलेब्स को घर में दाखिल कर दिया जाएगा। वैसे आप बिग बॉस 17 के लिए कितने बेताब हैं? कमेंट्स में अपनी राय जरूर दें।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article