Sunny Arya Showed Ankita Lokhande-Vicky Jain Home: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुके सनी आर्य अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। उनके व्लॉगस और वीडियो अक्सर इंटरनेट पर वायरल होते हैं, जिससे उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी ज्यादा है। हाल ही में यूट्यूबर अंकिता लोखने और विक्की जैन के घर पहुंचे थे, ऐसे में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में देखा गया की वो कपल का घर दिखा रहे हैं, जिसे देख दर्शक काफी चौंक गए हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में देखिए वो मजेदार वीडियो।
बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के एक्स कंटेस्टेंट सनी आर्य (Sunny Arya) हाल ही में अंकिता लोखंडे (Ankita lokhande) और विक्की जैन (Vicky Jain) के घर पहुंचे। वहां अपने यूट्यूब चैनल के लिए व्लॉग बनाते हुए कंटेस्टेंट ने कपल का घर दिखाया, जिसमें देखा गया की घर काफी ज्यादा आलीशान और लक्जरी है। सिर्फ यही नहीं उन्होंने बताया की घर में स्विमिंग पूल, होम थिएटर जैसी कई चीजें हैं। उन्होंने वीडियो में ये भी कहा कि पूरी मुंबई में अंबानी के बाद ऐसा घर विक्की भैया का है, आलीशान और कई हजारों करोड़ों का। जितने भी आप चलते रहे ये कभी खत्म नहीं होगा, बहुत हाई लेवल घर है।
लेकिन वीडियो में तहलका प्रैंक घर का कुछ ही हिस्सा दिखाते है और अपने फैंस से वादा करते हैं की अगली बार वो फूल होम टूर देंगे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख दर्शक कह रहे हैं की ये दोनों कपल बिग बॉस में आएं क्यों। जानकारी के लिए बता दें की विक्की जैन के बिजनेस मैन हैं और कंपनी कंपनी बिलासपुर में कोयला व्यापार, वॉशरी, लॉजिस्टिक्स, पावर प्लांट, रियल एस्टेट और हीरे का कारोबार करती है।
