टीवी मसाला

Bigg Boss 16: बिग बॉस से बाहर निकलते ही विकास मानकतला ने उगला जहर, मेकर्स को बताया बॉयस्ड

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 3, 2023, 12:56 PM IST

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम और विकास मानकतला के बीच बिग बॉस घर में खूब लड़ाई झगड़े हुए, इस बीच बीते हफ्ते विकास मानकतला को घर से एलिमिनेट कर दिया है। बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद अब विकास ने शो के मेकर्स के बारे में शॉकिंग बयान दिया है।

Image

Vikas Manaktala and Archana Gautam

KEY HIGHLIGHTS
  • विकास मानकतला ने शो के मेकर्स को बताया बॉयस्ड।
  • विकास ने कहा अर्चना के साथ अलग व्यवहार करते हैं मेकर्स।
  • बिग बॉस से बाहर होने के बाद विकान ने किए कई खुलासे।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से बीते हफ्ते विकास मानकतला (Vikas Manaktala) को बाहर कर दिया गया है। विकास मानकतला का एलिमिनेशन कई कंटेस्टेंट के लिए काफी हैरान कर देने वाला था। बिग बॉस में अर्चना गौतम (Archana Gautam) और विकास मानकतला के बीच जमकर लड़ाई झगड़े हुए, इस बीच बीते हफ्ते विकास मानकतला को घर से एलिमिनेट कर दिया है। बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद अब विकास ने शो के मेकर्स के बारे में शॉकिंग बयान दिया है। सबसे पहले तो विकास ने मेकर्स पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। विकास का मानना है कि अर्चना की तरह बिग बॉस के मेकर्स का झुकाव है। वह समय-समय पर अर्चना का साथ देते हैं। विकास ने कहा कि उन्हें जरा भी उम्मीद नहीं थी कि वह इतनी जल्दी शो से आउट हो जाएगा। खुद विकास के लिए भी यह हैरान कर देने वाला था।

बिग बॉस के मेकर्स पर उठाए सवाल

विकास मानकतला ने बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद कहा, 'वैसे तो मुझे बिग बॉस के मेकर्स से कोई शिकायत नहीं है, मैं जानता हूं कि यह गेम कभी भी पलट सकती है। मैनें नहीं सोचा था कि इतनी जल्दी मुझे घर से बेघर कर दिया जाएगा। हालांकि मुझे संतुष्टि है, शायद बिग बॉस में मेरा सफर इतने दिनों तक का ही था। मुझे ऐसा लगता है कि अर्चना के प्रति बिग बॉस के मेकर्स बॉयस्ड हैं, वह समय-समय पर अर्चना का पक्ष लेते हैं। बाकि मुझे और कोई शिकायत नहीं है।'

इन कंटेस्टेंट को बताया सबसे कमजोर

बिग बॉस सीजन 16 के सबसे कमजोर कंटेस्टेंट के बारे में बात करते हुए विकास मानकतला मे कहा, 'मुझे लगता है कि श्रीजिता डे, सौंदर्या शर्मा और निमृत कौर आहलूवालिया का शो में योगदान सबसे कम हैं, उनका सफर अभी तक खत्म हो जाना चाहिए था।'

बता दें कि विकास मानकतला की वाइफ ने शिव ठाकरे पर विकास के कपड़े चोरी करने के आरोप लगाए हैं, जिसपर शिव के मैनेजर ने भी विकास की वाइफ को करारा जवाब दिया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article