Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर से विकास मानकतला (Vikas Manaktala) को एलिमिनेट कर दिया गया है। सलमान खान के शो से एक्टर की छुट्टी हो गई है और उन्हें घर से बेघर कर दिया गया है। जिसके बाद अब विकास मानकतला की पत्नी गुंजन वालिया ने शिव ठाकरे (Shiv Thakare) पर एक गंभीर आरोप लगाया है। गुंजन ने ट्वीट कर खुलासा किया है कि जो कपड़ें उन्होंने अपने पति की लिए भेजे थे वह शिव ठाकरे ने चुरा लिए हैं और वह इन कपड़ों को पहन रहे हैं। सिर्फ कपड़े ही नहीं विकास की पत्नी ने शिव पर उनका पर्फ्यूम भी चोरी करने का आरोप लगाया है। इस मामले में फिलहाल विकास मानकतला ने चुप्पी साधी हुई है। वहीं बिग बॉस फैंस इस मामले में शिव ठाकरे का साथ देते नजर आ रहे हैं। फैंस का मानना है कि खुद विकास ने ही शिव को कपड़े पहनने कि लिए दिए होंगे और अब उनकी पत्नी इस बात का मुद्दा बनाकर शिव को नीचा दिखा रही हैं।
क्या शिव ठाकरे ने चुराए विकास के कपड़े?
विकास मानकतला की पत्नी गुंजन वालिया ने ट्वीट किया, 'शिव ठाकरे, विकास के कपड़े वापस कर दो, तुम इस तरह किसी के कपड़े कैसे पहन सकते हो? विकास के कपड़ों से लेकर परफ्यूम और पिंक शर्ट तक सब यूज कर रहे हो। ये कपड़े मैंने पहले हफ्ते ही भिजवाए थे जो विकास को मिले ही नहीं और अब इन्हें तुम पहन रहे हो' इस मामले में बिग बॉस फैंस विकास की पत्नी की क्लास लगा रहे हैं। फैंस का मानना है कि फेक पब्लिसिटी के लिए ये लोग क्या-क्या करते हैं।
शिव के मैनेजर ने जारी किया बयान
इस मामले में अब शिव ठाकरे के मैनेजर ने भी स्टेटमेंट जारी किया है, 'विकास मानकतला की पत्नी के पब्लिकली ऐसी कोई स्टेटमेंट जारी करने से पहले बिग बॉस के मेकर्स से बात करनी चाहिए। ये बहुत शर्मनाक है कि वो फेक पब्लिसिटी के लिए क्या क्या कर रहे हैं।
