टीवी मसाला

शिव ठाकरे के मैनेजर ने कपड़े चुराने के आरोप पर किया रिएक्ट, बोले- ये चीप पब्लिसिटी स्टंट...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 2, 2023, 10:00 PM IST

Bigg boss 16: बिग बॉस 16 से बेघर होने के बाद भी विकास मानकतला (Vikkas Manaktala) और शिव ठाकरे (Shiv Thakare) की दुश्मनी खत्म नहीं हो रही है। विकास की पत्नी गुंजन ने शिव पर उनके पति के कपड़े चुराने का आरोप लगाया है। अब इस मामले में शिव के मैनेजर ने रिएक्ट किया है।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg boss 16: बिग बॉस 16 में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। घरवालों के बीच कभी घर में किचन ड्यूटी को लेकर तो कभी टास्क की वजह से अनबन होती रहती है। इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड में विकास मानकतला (Vikkas Manaktala) घर से बेघर हो गए हैं। विकास की पत्नी गुंजन ने ट्वीट कर शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने उनके पति के कपड़े और परफ्यूम चुराने का आरोप लगाया है। अब इस खबर पर शिव ठाकरे के मैनेजर ने रिएक्ट करते हुए इसे चीप स्टंट बताया है। दोनों के बीच में शुरुआत से ही छोटी- छोटी बातों पर झगड़ा होता था। घर से निकलने के बाद विकास ने शिव को गधा कहा था। विकास ने आगे कहा कि भले ही वो आपको चेहरे से मासूम लगता हो, लेकिन वो अंदर से काला है।

शिव बहुत ही चालाक है। वो अपने मासूम चेहरे से ऑडियंस को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहा है। विकास ने कहा कि शिव ठाकरे लोगों को लड़ने के लिए उकसाते है और फिर खुद विक्टम बन जाते हैं।

शिव के मैनेजर ने किया रिएक्ट

शिव के मैनेजन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, मेरी उनसे रिक्वेस्ट है कि इस तरह की बातें पब्लिक प्लेटफॉर्म पर बिना टीम से पूछे न लिखे। विकास और शिव की घर में कुछ खास नहीं बनती थी। उनके मैनेजर ने कहा कि ये चीप पब्लिसिटी स्टंट नहीं चलेगा।

शिव ठाकरे घर के स्ट्रांग कंटेस्टेंट में से एक हैं। इस शो से शिव की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। शिव बिग बॉस मराठी के विनर रह चुके हैं। बिग बॉस 16 को हाई टीआरपी की वजह से एक्सटेंशन मिल गया है। इसकी वजह से शो का फिनाले फरवरी के आखिरी हफ्ते में होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा है। ऐसे में मेकर्स सलमान की जगह करण जौहर को बचे हुए शो को होस्ट करने के लिए अप्रोच कर सकते हैं। करण जौहर ने बिग बॉस ओटीटी होस्ट किया था। अब सलमान और मेकर्स क्या फैसला लेते हैं? इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article