Bigg Boss 16: बिग बॉस में गौतम विज (Gautam Vig) के घर से बेघर होने के बाद अब काफी चीजें बदल गई हैं। एक तरफ जहां पहले सभी दर्शकों को लग रहा था कि गौतम के जाने के बाद सौंदर्या अकेले पड़ जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ भी होता हुए नजर नहीं आ रहा है। उल्टा सौंदर्या ने गौतम के जाते ही घर के कुछ ऐसे सदस्यों से बात करना शुरू कर दी हैं, जिसको गौतम हेट करता था। बात सिर्फ यही नहीं है कि सौंदर्या शालीन भनोट से बात करती हैं, बल्कि कई मौकों पर वह उनके साथ या तो फ्लर्ट करती नजर आती हैं या जब शालीन फ्लर्ट करते हैं तो उनको मना करने की बजाए उन्हें बढ़ावा भी देती हैं। इस बीच अब टीना दत्ता को इन सब से दिक्कत होने लगी है।
सौंदर्या आ रही हैं शालीन के नजदीक
यह सभी जानते हैं कि शालीन और टीना एक दूसरे के लिए कुछ ना कुछ फील करते हैं, लेकिन वह दोनों इस चीज को कभी नहीं मानते हैं। बीते एपिसोड में सौंदर्या, शालीन के साथ गौतम के बारे में बात करती हुई नजर आ रही हैं। किस तरह बिग बॉस के घर से बेघर होते समय गौतम ने सौंदर्या के साथ सही तरह से बरताव नहीं किया था। सौंदर्या, शालीन ने पूछती हैं, ‘तुम्हे क्या लगता है कि मेरे और गौतम के बीच प्यार सिर्फ मेरी तरफ से ही था, क्या गौतम ने बाहर जाते समय जिस तरह से बिहेव किया वो सब नॉर्मल था?’ इसके बाद सौंदर्या ने यह भी कहा कि वह नहीं चाहतीं कि शालीन इस बारे में किसी और से बात करे।
टीना दत्ता को खलने लगी हैं सौंदर्या
दूसरी ओर सौंदर्या के मना करने के बावजूद शालीन अपनी दोस्त टीना के साथ बैठ कर सौंदर्या ने गौतम के बारे में उनसे जो कुछ पूछा वह बताने लगते हैं। जिस पर टीना हंसकर रिएक्ट करती हैं और सौंदर्या की यह बात उन्हें जरा भी पसंद नहीं आती। वह शालीन से कहता हैं, ‘लेकिन यह सब वो तुम्हें क्यों बता रही हैं। अगर मैं उसकी जगह होती तो मैं बला गौतम को इस सब के बारे में क्यों बताती, अपने बंदे को जाकर बोले’।
इस सब के बीच सौंदर्या भी शालीन के साथ केवल गेम ही खेल रही हैं, वह चिकनी-चुपड़ी बातों से शालीन से अपने काम निकलवा रही हैं, जैसे कल के एपिसोड में शालीन से वह चुपके से आल्मंड मिल्क लाने के लिए कहती हैं।
