टीवी मसाला

Bigg Boss 16: 'उसके मुंह पर लात मारो'.. सुंबुल खान के पिता पर भड़कीं टीना दत्ता की मां, शेयर किया इमोशनल वीडियो

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 23, 2022, 08:22 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में कुछ समय पहले सुंबुल तौकीर खान के पिता ने उनसे बिग बॉस के कन्फेशन रूम में कॉल के माध्यम से बातचीत की थी। इस बात-चीत में उन्होंने टीना और शालीन के खिलाफ कई आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। जिस पर दोनों के पेरेंट्स ने भी अब आपत्ति जताई है।

Image

Tina Dutta Mother on Sumbul Touqeer Khan Father

KEY HIGHLIGHTS
  • सुंबुल के पिता के खिलाफ सामने आई टीना की मां।
  • टीना की मां ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है।
  • शालीन के पिता ने भी इस पर आपत्ति जताई है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में हाल ही के एपिसोड में सुंबुल तौकीर खान के पिता ने उनसे, ऑडियो कॉल के जरिए बिग बॉस के कन्फेशन रूम में बात की थी। जिसमें उन्होंने शालीन भनोट और टीना दत्ता को लेकर कुछ ऐसी भाषा का यूज किया है जिसकों लेकर फैंस भड़क गए हैं। जिसके साथ ही अब टीना की मां और शालीन के पिता ने भी किस पर आपत्ति जाहिर की है। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता की मां ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह काफी इमोशनल हो गई हैं।

‘तुम मेरी बेटी को गाली नहीं दे सकते’

टीना दत्ता के सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो शेयर करते हुए उनकी मां ने कहा, नमस्ते! मैं टीना की मम्मी, क्योंकि मुझे वो मौका नहीं मिला जो दूसरे कंटेस्टेंट के पेरेंट्स को मिला है, मैं आप लोगों से बात करना चाहती हूं। मेरी बेटी को नेशनल टेलीविजन पर गाली देना, सुंबुल के पिता ने बोला उसके मुंह पर लात मारो, ये कौन से शब्द हैं, आप होते कौन हैं ऐसा बोलने वाले। एक मां होने के नाते अपनी बेटी के बारे में यह सुनकर मुझे काफी बुरा लग रहा है।

शालीन के पिता ने लगाई मेकर्स की क्लास

वहीं दूसरी ओर शालीन के पिता ने भी सुंबुल के पिता की बातों से काफी नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, क्या ऐसे कोई नेशनल टीवी पर बात करता है, किसी एक या दो लोगों के खिलाफ कोई ऐसा कैसे बोल सकता है। उससे भी शॉकिंग बात यह है कि शो के मेकर्स ने ऐसा होने क्यों दिया, वहीं इस तरह की भाषा को एडिट क्यों नहीं किया गया। सुंबुल एक व्यक्त है या तो आपको उसे शो पर नहीं भेजना चाहिए था, लेकिन अगर आपने भेजा है तो बाहर से कोई गाइडेंस आप उसे नहीं दे सकते हैं।

बता दें कि सुंबुल और उसके पिता की बातचीत के खत्म होने के बाद बिग बॉस ने सुंबुल को फटकार लगाते हुए कहा था कि अगर ऐसा दोबारा होता है तो आपके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article