Bigg Boss 16: टीना दत्ता (Tina Dutta) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) को समझना काफी मुश्किल है। दोनों पल में प्रेमी जोड़े की तरह नजर आते हैं, वहीं दूसरे ही पल चूहे-बिल्ली की तरह लड़ जाते हैं। इस बीच अब टीना दत्ता, शालीन की बॉडी का मजाक उड़ाते हुए नजर आ रही हैं। शालीन भनोट बिग बॉस के शो के सबसे फिट कंटेस्टेंट में से एक माने जाते हैं। वह अपना काफी समय जिम में ही बिताते हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में टीना जो उनकी काफी अच्छी दोस्त हैं, वह उनकी बॉडी पर सवाल उठाते नजर आ रही हैं। वह शालीन ने सवाल पूछती हैं कि क्या तुम स्टेरॉयड लेते हो? टीना के इन सवाल से शालीन चिढ जाते हैं और उन्हें चुप रहने के लिए कहते हैं।
ऐसी बॉडी का क्या फायदा?
टीना दत्ता ने शालीन भनोट से उनकी बॉडी के बारे में सवाल करते हुए कहा, ‘तुम स्टेरॉयड लेते हो ना, इतने सारे सप्लीमेंट लेने के बाद बॉडी बनाने का भला क्या फायदा है। मैने तुम्हारी वो सप्लीमेंट वाली लिस्ट देखी है।’ जिसके बाद शालीन भनोट थोड़ा चिढ़ जाते हैं और कहते हैं कि नेशनल टेलीविजन पर ऐसी बात बोलना सही नहीं है। फिर टीना सफाई देने लगती हैं और कहती हैं, ‘अरे मैं तो मजाक में बोल रही हूं।’ जिसके साथ ही अब सोशल मीडिया पर भी फैंस शालीन की बॉडी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
श्रीजिता डे कब तक करेंगी टीना की बुराई?
इस बीच बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में श्रीजिता डे एक बार फिर टीना दत्ता की बुराई करती हुई नजर आ रही थीं। सौदंर्या शर्मा से बात करते हुए श्रीजिता ने टीना के कैरेक्टर पर सवाल उठाते हुए उन्हें घर तोड़ने वाली औरत बताया। जिसके बाद अब बिग बॉस फैंस उल्टा श्रीजिता को ही ट्रोल कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि श्रीजिता के पास टीना के अलावा और कोई मुद्दा ही नहीं हैं।
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता, श्रीजिता डे, विकास मानकतला को नॉमिनेट किया गया है। हालांकि इस बार एलिमिनेशन में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है।
