टीवी मसाला

Bigg Boss 16: श्रीजिता डे ने बताई टीना दत्ता की कड़वी सच्चाई, कहा- 'ये दूसरों के घर तोड़ती..'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 22, 2022, 08:12 AM IST

Bigg Boss 16: श्रीजिता डे ने कुछ समय पहले टीना दत्ता को गोल्ड डिगर बताया था, जिसने सभी फैंस को हैरान कर दिया, अब श्रीजिता ने टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता के बारे में इससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात कही है। सौंदर्या शर्मा से बात करते हुए श्रीजिता ने टीना को घर तोड़ने वाली औरत बताया है।

Image

Bigg Boss 16: Tina Dutta and Sreejita De

KEY HIGHLIGHTS
  • टीना दत्ता के बारे में श्रीजिता ने बताया कड़वा सच।
  • श्रीजिता ने टीना को घर तोड़ने वाली औरत बताया।
  • श्रीजिता का मानना है कि टीना इसी वजह से सिंगर है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में श्रीजिता डे (Sreejita De) और टीना दत्ता (Tina Dutta) के बीच की दुश्मनी का कोई अंत होता नजर नहीं आ रहा है। दोनों एक दूसरे के खिलाफ लगातार जहर उगल रही हैं और भला-बुरा कह रही है। बिग बॉस में श्रीजिता डे की वापसी के बाद से ही टीना दत्ता के चेहरे पर 12 बजे हुए हैं। श्रीजिता लगातार टीना दत्ता के बारे में एक से एक बड़े खुलासे किए जा रही हैं। हालांकि अब टीना के बारे में श्रीजिता ने जो कहा है वह अपने आप में एक काफी बड़ा बयान है, इससे अब पूरा इंडिया टीना दत्ता को जज कर रहा है। श्रीजिता ने पहले टीना को गोल्ड डिगर कहा था, जिसके बाद अब उन्होंने एक्ट्रेस को दूसरों का घर तोड़ने वाली औरत बताया है। इसने सभी फैंस को हैरान कर दिया है।

दूसरों के घर तोड़ती हैं टीना दत्ता

बिग बॉस का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें श्रीजिता डे, सौंदर्या शर्मा से बातचीत कर रही हैं वो भी टीना दत्ता के बारे में। श्रीजिता कहती हैं, ‘टीना लड़कों के अटेंशन की भूखी है। उसके बिना वो रहा ही नहीं सकती है, बहुत लोगों के घर तोड़ने की कोशिश की है उसने इसलिए वह कभी अपना घर नहीं बसा पाई है। आप अंदर से इतना नाखुश हो कि दूसरे लोगों को नीचे गिराकर आपको अच्छा लगता है।’ इस बीच सौंदर्या शर्मा भी श्रीजिता की बातों से हां में हां मिला रही हैं। श्रीजिता का यह बयान सीधे तौर टीना के कैरेक्टर पर सवाल उठा रहा है।

लोगों ने जताई नाराजगी

इस बीच बिग बॉस फैंस का मानना है कि श्रीजिता को यूं घर के बाहर की बात लाकर टीना दत्ता के चरित्र पर सवाल नहीं उठाने चाहिए। पहले भी सलमान खान और बिग बॉस ने यह साफ कर दिया है कि घर के बाहर की बातों को अंदर लाना और दूसरे घरवालों को प्रवोक करना बिलकुल गलत है। इस बीच देखने वाली बात यह होगी कि टीना दत्ता इस पूरे मामले में किस तरह रिएक्ट करती हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article