टीवी मसाला

Bigg Boss 16: शालीन भनोट और MC Stan के बीच दोबारा हुई हाथापाई! टीना दत्ता के नॉमिनेशन से हुआ बवाल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 20, 2022, 08:04 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन का बवाल दोबारा शुरू हो गया है। इस हफ्ते एमसी स्टेन ने टीना दत्ता को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर दिया है। जिसके बाद शालीन भनोट और एमसी स्टेन के बीच जबरदस्त लड़ाई होती देखी जा सकती है। दोनों के बीच बात हाथापाई तक आ गई है।

Image

Bigg Boss 16 Shalin bhanot and MC Stan

KEY HIGHLIGHTS
  • एमसी स्टेन ने टीना दत्ता को किया नॉमिनेट।
  • शालीन भनोट और स्टेन के बीच हुई गाली-गलौज।
  • शालीन और स्टेन में हाथापाई तक की नौबत आई।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में कप्तानी टास्क पूरा हो गया है और इसके साथ ही एमसी स्टेन (MC Stan), श्रीजिता डे (Sreejita De) और सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) घर के नए कप्तान बन गए हैं। इस हफ्ते इन तीनों कंटेस्टेंट के हाथों में ही सत्ता की बागडोर होगी। इस बीच कप्तानी टास्क के बाद अब आज के एपिसोड में इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क होने वाला है। इस नॉमिनेशन टास्क में बिग बॉस यकीनन घर के कप्तानों को स्पेशल पॉवर देने वाले हैं। बिग बॉस के नए प्रोमो में एमसी स्टेन इस नॉमिनेशन टास्क में टीना दत्ता को नॉमिनेट करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसके बाद शालीन भनोट और स्टेन के बीच जमकर बहस बाजी हो जाती है और नौबत हाथापाई तक भी आ जाती है।

टीना दत्ता की लड़ाई में कूदे शालीन भनोट

इस सीजन में ऐसा दूसरी बार होने वाला है कि एमसी स्टेन और शालीन भनोट के बीच हाथापाई तक की नौबत आ जाए। बिग बॉस के नए प्रोमो में एमसी स्टेन, टीना को नॉमिनेट करते हुए कहते हैं, ‘ये कभी भी पलट सकती है इसको ट्रस्ट नहीं कर सकते हैं।’ जिसके जवाब में टीना कहती हैं, ‘इस ज्वैलरी के पीछे लोगों ने मुखौटा पहना हुआ है।’ जिसका जवाब देते हुए एमसी स्टेन अपना पॉप्यूलर डायलॉग मारते हैं, ‘इसमें घर जाएगा तेरा’। इतने में शालीन भी भड़क जाते हैं और स्टेन को तमीज से बात करते को कहते हैं।

हाथापाई की दोबारा नौबत आई

इस बीच यह लड़ाई हाथापाई तक पहुंचती नजर आ रही है। बिग बॉस के नए प्रोमो में घर के बाकी कंटेस्टेंट शालीन और स्टेन को अलग-अलग करते नजर आ रहे हैं। दोनो ही कंटेस्टेंट पहले की तरह ही एक दूसरे को गालियां भी दे रहे हैं। इस बीच टीना दत्ता का मानना है कि एमसी स्टेन को वह अच्छा दोस्त मानती थीं, उन्होंने यह उम्मीद नहीं की थी कि वह उन्हें नॉमिनेट करेंगे।

बता दें हाल के दिनों में कई दोस्ती बिखरती हुई नजर आई हैं। फिर चाहे वो अर्चना और प्रियंका के बीच हो, एमसी स्टेन और निमृत कौर आहलूवालिया के बीच या फिर एमसी स्टेन और टीना दत्ता के बीच।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article