टीवी मसाला

Bigg Boss Season 16: अब्दू रोजिक पर आया टीना दत्ता का दिल, पूछा- 'क्या बन सकती हूं आपकी गर्लफ्रेंड'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 3, 2022, 03:37 PM IST

Bigg Boss Season 16 Promo: बिग बॉस सीजन 16 के आज के एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो गया है। प्रोमो में दिखाया है कि टीना दत्ता अब्दू रोजिक की गर्लफ्रेंड बनना चाहती हैं। ये सुनकर अब्दू शर्मा जाते हैं। वहीं, घर में आज नोमिनेशन टास्क भी होगा। जानिए बिग बॉस 16 की अपडेट।

Image

Bigg Boss Season 16 Promo

KEY HIGHLIGHTS
  • घरवालों के फेवरेट कंटेस्टेंट बन गए हैं अब्दू रोजिक
  • अब्दू रोजिक की गर्लफ्रेंड बनना चाहती हैं टीना दत्ता
  • घर में आज होगा इस हफ्ते का नोमिनेशन टास्क

Bigg Boss Season 16 Promo: बिग बॉस सीजन 16 का आगाज हो गया है। तजाकिस्तान के सिंगर अब्दू रोजिक फैंस के फेवरेट कंटेस्टेंट्स बन गए हैं। अब्दू रोजिक की क्यूटनेस दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। वहीं, घर के अंदर भी अब्दू सभी घरवालों अपनी मासूमियत से दिल जीत रहे हैं। अब्दू खासकर फीमेल कंटेस्टेंट्स के फेवरेट बने हुए हैं। अब शो के ताजा प्रोमो (Bigg Boss Season 16 Promo) में टीना दत्ता अब्दू रोजिक से कह रही हैं कि वह उनकी गर्लफ्रेंड बनना चाहती हैं।

कलर्स द्वारा जारी प्रोमो में दिखाया गया है कि टीना दत्ता (Tina Dutta) अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) से कह रही हैं, 'क्या मैं आपकी गर्लफ्रेंड बन सकती हूं। क्या मैं आपकी गर्लफ्रेंड बन सकती हूं।' ये सुनकर अब्दू शर्माने लगते हैं। गौतम विज कहते हैं कि अब्दू अर्चना को पसंद करता है। टीना आगे कहते हैं, 'आपके गाल बहुत प्यारे हैं।' अब्दू अपने काम में लगे रहते हैं और कहते हैं कि 'मैं फिलहाल काम कर रहा हूं।' इसके बाद टीना कहती हैं कि 'आप मुझे पसंद नहीं करते हैं। आपने मेरा दिल तोड़ दिया है। आप केवल अर्चना से ही प्यार करते हैं।' इसके बाद अब्दू कहते हैं, 'आप भी बहुत क्यूट है।'

घर में होगा नोमिनेशन टास्क

बिग बॉस के घर में आज के एपिसोड में घर के अंदर नोमिनेशन टास्क किया है। इस दौरान टीना दत्ता, सौंदर्या शर्मा और मान्या सिंह नोमिनेशन टास्क के दौरान बार-बार सॉरी कह रहे थे। ये बात बिग बॉस को पसंद नहीं आई। सजा के तौर पर तीनों को ही अगले आदेश तक घर का पूरा काम करना होगा। वहीं, सौंदर्या शर्मा ने नोमिनेशन में अब्दू रोजिक का नाम लिया। वहीं, एक अन्य प्रोमो में निम्रत कौर आहलूवालिया प्रियंका चौधरी और अंकित गुप्ता के रिश्ते के बारे में सवाल पूछा। अंकित ने कहा कि प्रियंका शादी के बारे में सोच रही हैं। वहीं, वह फ्यूचर के बारे में नहीं सोच रहे हैं।

बिग बॉस 16 के पहले दिन अर्चना और निम्रित कौर के बीच कैटफाइट हुई। अर्चना को टास्क दिया गया कि वह उस कंटेस्टेंट के माथे पर बेकार लिख दें, जिसे वह बेकार समझती हैं। अर्चना निम्रित कौर आहलूवालिया के माथे पर बेकार लिख देती हैं, इससे निम्रित नाराज हो जाती हैं। वहीं, घरवाले भी अर्चना के व्यवहार से नाराज हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article