Bigg Boss 16: टीवी का सबसे पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई- झगड़ा होना आम बात है। इस हफ्ते घर में टिकट टू फिनाले टास्क चल रहा है। टास्क के दौरान निम्रत और टीना दत्ता (Tina Datta) के बीच जमकर बहस हुई। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। वीडियो में प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम साथ में सोफे पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। गार्डन एरिया में सभी घरवाले मौजूद होते हैं तभी शिव सौंदर्या पर आरोप लगाते हुए कहते हैं कि कैप्टन रूम में आकर 3-3 घंटे तक चुगली करती हैं। सौंदर्या की बातें सुनकर टीना दत्ता निम्रत पर भड़क जाती हैं। टीना कहती हैं एक बोलता है मैं किसी लड़की के बारे में कोई चुगली नहीं करता हूं और दूसरा आकर चुगली करता है।
निम्रत टीना से कहती हैं कि आपने भी तो कितना कुछ बोला है। आपने श्रीजिता के कैरेक्टर पर उंगली नहीं उठाई। वो क्या आपके बारे में गलत बोल रही थी। टीना कहती हैं कि ये सब मैंने अपने बारे में कहा था। अगर कोई मुझे उंगली करेगा तो मैं उसके बाप की उंगली तक जाऊंगी। दोनों एक- दूसरे से बहस करते हुए नजर आते हैं। टीना निम्रत से कहती हैं कि आप सच्चाई की मूर्त मत बनो। निम्रत कहती हैं मैं बन भी नहीं रही हूं।
टीना और निम्रत में हुआ झगड़ा
टीना और निम्रत की लड़ाई पर लगातार फैंस रिएक्ट कर रहे हैं। इस हफ्ते घर की पहली कैप्टन निम्रत बनी हैं। घरवाले निम्रत की कैप्टेंसी को छीनने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इसकी वजह से मंडली में फूट पड़ते हुए नजर आती हैं। शिव अगले दावेदारी के लिए एमसी स्टैन का नाम देते हैं। वहीं, एमसी स्टैन भी अपना और शिव का नाम बोलते हैं। शालीन निम्रत के नाम पर हामी भरते हैं, जिसकी वजह से प्रियंका और टीना भड़क जाती हैं।
