Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में इस हफ्ते नॉमिनेशन टास्क हुआ है। नॉमिनेशन टास्क के दौरान घरवालों ने एक- दूसरे के खिलाफ जमकर किचड़ उछाला। टास्क के दौरान प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) के बीच जमकर लड़ाई हुई। टास्क में शालीन भनोट और टीना दत्ता ने एक -दूसरे को टारगेट किया। वहीं, शालीन भनोट और अर्चना गौतम ने पुरानी दुश्मनी निभाई। कलर्स टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। वीडियो में सुंबुल तौकीर खान निमृत से कहती हैं कि मैं अब उनके लिए खाना नहीं बनाऊंगी। मैंने उसे जरा सा टच किया तो वो इस तरह से बात कर रही हैं। कोई मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाएगा।
जब भी कोई उदास होता है तो मैं हमेशा उसके पास जाती हूं। सुंबुल इस दौरान काफी इमोशनल हो जाती है। सुंबुल को चुप कराने के लिए शिव ठाकरे, एमसी स्टैन और निमृत आते हैं। वो कहती हैं कि अगर वो आएगी और फिर मेरा मजाक उड़ाएगी कि सुंबुल तो रो रही है। निमृत कहती हैं कि वो खुद को क्या समझती हैं। दरअसल नॉमिनेशन टास्क के दौरान सुंबुल और प्रियंका के बीच जमकर बहस हुई थी।
सुंबुल का हुआ इमोशनल ब्रेकडाउन
सोशल मीडिया पर फैंस सुंबुल को सपोर्ट करते हुए नजर आ रहे हैं। सुंबुल घर की स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 4 सदस्य नॉमिनेटेड हुए हैं। इसमें शालीन भनोट, टीना दत्ता, प्रियंका चौधरी और शिव ठाकरे हैं। घर में टिकट टू फिनाले टास्क के दौरान बिग बॉस ने निमृत से दावेदारी छीन ली है। इसी के साथ घर में शिफ्टिंग की वजह से शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच जमकर लड़ाई होती है। बिग बॉस ने शो के आखिरी हफ्ते में अपनी इस चाल से बवाल माच दिया है।
