Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में दोस्त कब आपके दुश्मन बन जाए बता पाना बेहद मुश्किल है। सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) को अपने दोस्त बताने वाले अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी ही बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में उनके चरित्र पर सवाल खड़े करते नजर आए हैं। उन्होंने ने तो यहां तक कह दिया कि सौंदर्या ने गेम में आगे बढ़ने के लिए गौतम विज का यूज किया है। अक्सर सौंदर्या, अर्चना और प्रियंका साथ बैठकर दूसरे घरवालों की बुराई करते नजर आते हैं, लेकिन कल प्रियंका अकेली पड़ती नजर आई, ना तो प्रियंका ने उनके सपोर्ट में कुछ बोला और ना ही अर्चना ने उनका साथ दिया।
‘वो सिर्फ हॉट दिखकर नहीं जीत सकती’
बिग बॉस 16 में कल प्रियंका से बात करते हुए अर्चना ने कहा, ‘यार इस सौंदर्या को क्या लगता है कि बस हॉट लुक्स के साथ यह गेम में आगे बढ़ते रहेगी। पहले इसके गौतम का इस्तेमाल किया फिर जब वो घर से बेघर हो गया तो अब शालीन और अंकित पर लाइन मार रही है। अगर मैं चाहूं तो इससे हॉट लग सकती हूं।’ जिसके जवाब मैं प्रियंका ने कहा, ‘तुझे क्या लगता है अगर मैं भी इसकी तरह सज धज के रहूंगी तो इससे हॉट लगूंगी।’
एक दम से पलट गईं अर्चना गौतम
गौतम विज के घर से बेघर होने के बाद वह अर्चना ही थीं जिन्होंने सौंदर्या को सलाह दी थी कि अब उसे शालीन भनोट के साथ नजदीकियां बढ़ानी चाहिए और उसका गेम में फायदा उठाना चाहिए। इससे शालीन और टीना के रिश्ते से भी पर्दा उठ सकेगा। लेकिन अब अर्चना अपनी बात से बिलकुल पलटती नजर आ रही हैं और सौदंर्या के कैरेक्टर पर सवाल उठा रही हैं
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए, शालीन, टीना, साजिद, सुंबुल, शिव, एमसी स्टेन और प्रियंका नॉमिनेट हुए हैं। देखना होगा इस हफ्ते कौन घर से बेघर होता है।
