टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सौंदर्या शर्मा और श्रीजिता डे को महंगा पड़ा बचपना, बिग बॉस ने दी कठोर सजा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 21, 2022, 08:06 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा को उनका बचपना काफी भारी पड़ा गया है। बिग बॉस ने उन्हें लेटेस्ट एपिसोड में काफी कठोर सजा दी है। श्रीजिता डे तो इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट भी हो गई हैं। सौंदर्या और श्रीजिता का बजर से खेलना उन्हें काफी महंगा पड़ गया है।

Image

Bigg Boss 16 Sreejita De and Soundarya Sharma

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सौंदर्या और श्रीजिता को बिग बॉस ने दी कठोर सजा।
  • श्रीजिता हो गईं इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट।
  • एमसी स्टेन को मिली नॉमिनेशन टास्क में स्पेशल पॉवर।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस हफ्ते तीन कप्तान बनाए गए हैं। सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma), श्रीजिता डे (Shreejita De) और एमसी स्टेन (MC Stan)। इस बीच कल नॉमिनेशन का टास्क भी आयोजित किया गया। इस टास्क में किसी एक कप्तान को स्पेशल पॉवर मिलने वाली थी और इसका फैसला लिविंग एरिया में रखे एक बजर से होने वाला था, जो भी कप्तान इस बजर को सबसे पहले दबाता उसे नॉमिनेशन टास्क में स्पेशल पॉवर मिल जाती। इस बीच गेम शुरू होने से पहले ही श्रीजिता डे और सौंदर्या शर्मा कुछ ऐसी हरकतें करने लग गईं जिससे बिग बॉस ने दोनों की स्पेशल पॉवर छीनकर एमसी स्टेन को दे दी, आइए जानते हैं ऐसा सौंदर्या और श्रीजिता ने क्या किया?

बचपने से डूब जाएगी श्रीजिता की लंका

इस बीच सौंदर्या शर्मा लिविंग एरिया में रखे बजर को बार-बार दबाने लगती हैं और श्रीजिता से कहती हैं कि इससे कितना मजा आता है। वहीं कुछ देर बाद श्रीजिता भी इस बजर को बार-बार प्रेस करने लगती हैं। इस बीच बिग बॉस की आवाज आती है वह सौंदर्या से पूछते हैं कि क्या आपके बजर दबाने का गेम पूरा हो गया? सौंदर्या को अभी भी यह सब मजाक लग रहा होता है, वह फिर से बजर दबाने लगती हैं जिससे वो टूट भी जाता है। इसके बाद बिग बॉस की सजा दोनों कप्तानों को मिलती है।

बिग बॉस कहते हैं, ‘मैंने पहले भी कई बार इसे इग्नोर किया है लेकिन इस बार आपको सजा देनी ही होगी। जो स्पेशल पॉवर आपको मिलने वाली थी वह अब केवल एमसी स्टेन को ही दी जाएगी, इसके साथ ही इस हफ्ते आप नॉमिनेशन की प्रक्रिया से बचे नहीं हैं, घर के बाकी सदस्य आपको नॉमिनेट कर सकते हैं।

क्या श्रीजिता डे होंगी घर से बेघर?

इस बीच इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता, विकास मानकतला, अंकित गुप्ता और श्रीजिता डे को नॉमिनेट कर दिया गया है। ऐसे में कही श्रीजिता डे ही घर से बेघर ना हो जाएं। उनका ये बचपना एक्ट्रेस को काफी भारी पड़ सकता है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article