टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान ने अंकित - सुंबुल को दिखाया आइना, कैप्टन बनने के लिए गौतम ने दावा पर लगाया घर का राशन

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 12:50 AM IST

Bigg Boss 16 Higlight: आज का शुक्रवार का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। सलमान खान ने सुंबुल से लेकर अंकित गुप्ता तक तो आइना दिखाया है। घर की कैप्टेंसी टास्क को लेकर घरवाले हुए गौतम विग के खिलाफ।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16 Highlights : आज बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में शुक्रवार का वार एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। पिछले हफ्ते डेंगू की वजह से सलमान खान (Salman Khan) ने शो को होस्ट नहीं किया था। आज के एपिसोड में सलमान का धांसू अंदाज देखने को मिला। घरवालों को सलमान ने दिखाया आइना। एक्टर ने अंकित से लेकर सुंबुल तक की क्लास लगाई। आइए बिना देर किए जानते हैं शो के हाइलाइट्स के बारे में।

सलमान खान ने एपिसोड की शुरुआत में एक तरफ जहां गोरी और अर्चना को फटकार लगाई। तो दूसरी तरफ अब्दू की तारीफ की। सलमान ने कहा कि अब्दू के चेहरे पर हर भाव दिखते हैं। इसके बाद भाईजान ने सुंबुल और अंकित की जमकर क्लास लगाई। सलमान ने कहा, सुंबुल ने घर के बाहर कहा था कि वो बहुत स्ट्रॉन्ग हैं, लेकिन ऐसा कुछ दिख नहीं रहा है। उन्होंने कहा सुंबुल हर चीज के लिए शालीन को ब्लेम करती हैं। आप तो अपने पेरेंट्स की बात तक नहीं सुनती हैं। सुंबुल को सलमान ने दिया रियलिटी चेक।

भाईजान ने अंकित को लगाई फटकार

भाईजान ने अंकित गुप्ता को भी आइना दिखाया। उन्होंने कहा आपकी घर में कोई पर्सनैलिटी नहीं दिख रही है। हमें ऐसा लगता है कि आप इस घर में रहना ही नहीं चाहते हैं। आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर नहीं आना चाहते हैं। सलमान ने कहा आप क्या चाहते हैं लोग आपको लूजर समझे। हम सब यहां काम करने आए हैं। सलमान खान ने घरवालों को नया टास्क दिया गया। इस टास्क में घरवालों अगर सहमती से किसी सवाल का जवाब ना में देंगे तो कंटेस्टेंट को खाना पड़ेगा थप्पड़। इस टास्क के लिए अर्चना, साजिद, गौतम को चुना गया।

घरवाले हुए गौतम के खिलाफ

सलमान ने गौतम को कहा कि आप इस घर के कैप्टन बन सकते हैं इसके बदले में आपको पूरे घर का राशन कुर्बान करना होगा। इसके जवाब में गौतम कहते हैं ठीक है। इसके बाद घरवालों का गौतम पर फूटा गुस्सा। अर्चना से लेकर अब्दू तक ने गौतम के खिलाफ खोला मोर्चा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article