Bigg Boss 16; Shalin Bhanot and Soundarya Sharma: बिग बॉस 16 में दर्शकों को काफी मिर्च मलासा देखने को मिल रहा है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क के साथ ही कुछ ऐसा हुआ जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। शालीन भनोट के चरित्र पर ही सवाल उठने लगे हैं। दरअसल सौंदर्या शर्मा बाथरूम में नहा रही थी, तब ही शालीन ने बाथरूम का दरवाजा खोल दिया। दरवाजा पूरा तो नहीं खुला क्योंकि सौंदर्या ने अंदर से चिल्ला दिया और दरवाजा बंद हो गया। तब शिव ठाकरे भी वहां मौजूद थे। इस मामले में शालीन का कहना है कि दरवाजे को अंदर से बंद क्यों नहीं किया गया था। वहीं दूसरी ओर निमृत कौर आहलूवालिया और शिव उनकी नीयत पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
सौंदर्या और शालीन ने दी सफाई
इन सब के बाद सौंदर्या शर्मा का कहना है कि दरवाजा अंदर से बंद नहीं हो रहा है क्योंकि उसका लॉक खराब है। वही शालीन का मानना है कि उन्हें नहीं पता था कि कोई बाथरूम के अंदर मौजूद है। इसके बाद शालीन यह कहते हुए भी नजर आए, 'गौतम मेरे भाई इस वक्त किस तरह से रिएक्ट कर रहा होगा, सब कुछ गलती से हुआ है।' इसके साथ ही घर के बाकी सदस्य जैसे शिव और निमृत भी शालीन का मजाक उड़ाते नजर आए। निमृत ने कहा, 'मुझे तो शालीन शुरू से ही बद्तमीज लगता है'। वही शिव भी उनकी बाद को सपोर्ट करते दिखे।
सवालों के घेरे में शालीन भनोट
इसके साथ ही शालीन भनोट विवादों के घेरे में आ गए हैं। फैंस का मानना है कि बाथरूम के बाहर सौंदर्या का माइक भी टंगा हुआ था जिससे साफ होता है कि वह अंदर हैं। बावजूद इसके शालीन का गेट खोलने की कोशिश करता सही नहीं है। वहीं कुछ लोगों का मानना है कि शालीन ने गलती से ही गेट खोला था, सौंदर्या को भी गेट की कुंडी लगानी चाहिए थी।
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए सुंबुल तौकी खान, टीना दत्ता, निमृत कौर आहलूवालिया और एमसी स्टेन नॉमिनेट हो गए हैं।
