टीवी मसाला

Bigg Boss 16 से पहले भी टीना दत्ता को चाहते थे शालीन भनोट! एक्ट्रेस ने प्रियंका चौधरी को बताई सच्चाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 20, 2023, 08:56 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में टीना दत्ता और शालीन भनोट के फेक प्यार की सच्चाई अब दुनिया के सामने आ गई हैं। अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में खुद टीना दत्ता ने यह बात मान ली है कि शालीन ने सीजन के शुरू होने से पहले ही यह प्लान बनाया था और टीना को कॉल पर इस बारे में बताया भी था।

Image

Tina Dutta and Shalin Bhanot

KEY HIGHLIGHTS
  • टीना दत्ता ने शालीन भनोट को लेकर किया बड़ा खुलासा।
  • सीजन शुरू होने से पहले टीना के पीछे पड़े थे शालीन।
  • बिग बॉस के घर में प्यार का नाटक करने का बनाया था प्लान।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट टीना दत्ता और शालीन भनोट की लड़ाई ने अब पूरे घर को ही सिर पर उठा लिया है। दोनों कंटेस्टेंट जो एक साथ बाहों में बाहें डाल क्लोज डांस करते नजर आते थे। अब एक दूसरे की बुराई कर रहे हैं और भला बुरा बोल रहे हैं, ऐसे में अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में टीना दत्ता ने शालीन के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। प्रियंका चाहर चौधरी से बात करते हुए टीना ने बताया कि शालीन ने बिग बॉस सीजन 16 से पहले ही उन्हे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की थी और प्यार करने का ड्रामा करने का ऑफर दिया था, और यहां आकर मुझपर फेक होने का इल्जाम लगाया जा रहा है। टीना दत्ता ने यह भी खुलासा किया कि शालीन पहले से ही चाहते थे कि वह और टीना एक साथ मिलकर गेम खेलें।

बिग बॉस में आने से पहले बनाया प्लान

प्रियंका चौधरी से बात करते हुए टीना दत्ता ने कहा, 'ये इंसान कितना दोगला है जिसकी कोई हद नहीं है, जिस सौंदर्या और निमृत के बारे मे भला-बुरा कहता है अब उन्हीं के साथ बातें कर रहा है, सुंबुल को बहकाने में लग गया है और कहता है कि टीना की वजह से मैंने तुमसे लड़ाई कि, अरे ये 5 साल का बच्चा है जो हर बार मेरे बहकावे में आ जाता है, इसका खुद का कोई दिमाग नहीं है।' इसके साथ ही टीना आगे बोलती हैं, 'तुझे पता ही इस सीजन के शुरू होने से पहले ही

इसने मुझे कॉल किया था और बोल रहा था कि हम एक साथ खेलेंगे एक टीम में और अब कह रहा है कि मैने उसे यूज किया है।इसने मुझसे इतनी चीप चीज भी मांगी जो मैं बता नहीं सकती हूं।'

हमेशा के लिए अलग हुए टीना और शालीन

इस बीच बिग बॉस फैंस का मानना है कि अब शालीन भनोट और टीना दत्ता प्यार का नाटक नहीं करने वाले हैं क्योंकि उन्हें भी पता चल गया है कि ऑडियंस बेवकूफ नहीं हैं और उन्हे सब कुछ साफ-साफ नजर आता है। ऐसे में अब दोनों कंटेस्टेंट एक दूसरे की सच्चाई बाहर ला रहे हैं और भला-बुरा कह रहे हैं, जिससे दोनों लाइमलाइट में भी आ रहे हैं। तो टीना-शालीन चाहे एक दूसरे से प्यार करें या दुश्मनी दोनों का गेम के लिए एक दूसरे पर ही निर्भर नजर आते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article