टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक की क्यूटनेस पर फिदा हुई रश्मिका मंदाना, घरवालों ने अंकित को बताया फ्लॉप सदस्य

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 8, 2022, 07:48 PM IST

Bigg Boss 16 : सीजन के पहले वीकेंड का वार की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। आज के एपिसोड में रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएंगे। शो के कई प्रोमो सामने आ चुके है।

Image

bigg boss 16

KEY HIGHLIGHTS
  • आज का वीकेंड का वार एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है
  • शो में रश्मिका मंदाना और नीना गुप्ता फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंची है
  • रश्मिका ने खुलासा किया ये कंटेस्टेंट उनके फेवरेट है

Bigg Boss 16 : टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बार का बिग बॉस काफी अलग होने वाला है। सीजन के पहले वीकेंड का वार की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। सलमान खान (Salman Khan) ने शुक्रवार को घर में एंट्री ली। शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को उनकी खामियां बताई है। शो के अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते नजर आएंगे। शो के कई प्रोमो सामने आए है। बिग बॉस में आज के एपिसोड में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएंगी। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म गुडबाय (Goodbye) का प्रमोशन के लिए पहुंची हैं। रश्मिका ने कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की।

सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को पुष्पा का फेमस डायलॉग 'मैं झुकेगा नहीं साला' बोलने के लिए कहा। सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने -अपने स्टाइल में इस डायलॉग को परफॉर्म किया। एमसी स्टैन से लेकर अब्दू रोजिक तक ने डायलॉग पर परफॉर्मेंस दिया। अब्दू की क्यूटनेस ने जीता का सलमान का दिल। वहीं, रश्मिका और नीना ने अब्दू को अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बताया। सलमान रश्मिका और नीना गुप्ता के साथ मजेदार गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।

रश्मिका ने अब्दू को बताया अपना फेवरेट कंटेस्टेंट

घरवालों ने अंकित को बताया फ्लॉप सदस्य

सलमान घरवालों से पूछते हैं कि आपके हिसाब से कौन हिट और कौन फ्लॉप है। ज्यादातर घर के सदस्य अंकित का नाम लेते हैं। इस पर सलमान कहते हैं कि अंकित इसके पीछे क्या कारण है? अंकित कहते हैं कि सर मुझे लोगों के सामने खुलने में थोड़ा टाइम लगता है। सलमान अंकित को कहते हैं कि ज्यादा समय नहीं है। कहीं, तुम घर से बेघर न हो जाओ।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article