टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान ने अर्चना को उकासने के लिए लगाई शिव ठाकरे की क्लास, बोले- डोज दूं क्या, तुम्हारी याददाशत कमजोर है...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 12, 2022, 08:40 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 इन दिनों खूब धमाल मचा रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान लगाएंगे शिव ठाकरे की क्लास। सलमान खान के सामने रोते नजर आईं अर्चना गौतम। आज का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है।

Image

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 इन दिनों टीवी पर धमाल मचा रहा है। शो में इस हफ्ते हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। एक तरफ जहां अर्चना गौतम (Archana Gautam) और शिव ठाकरे (Shiv Thakare) की हाथा-पाई हूं जिसके बाद उन्हें घर से बेघर कर दिया गया। आज वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान (Salman Khan) लेंगे इस बात का हिसाब और करेंगे कुछ चौंकाने वाले खुलासे। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया। प्रोमो में अर्चना नजर आ रही है, जिसका मतलब है वो घर में वापसी कर सकती हैं। सलमान खान ने अर्चना को उक्साने के लिए शिव की लगाई क्लास।

प्रोमो में सलमान खान कहते हैं, अर्चना ने जो किया वो गलत था। लेकिन शिव भी सही नहीं है। शिव जानता था कि अर्चना को उसकी पार्टी और दीदी के बारे में कहेंगे तो वो भड़क जाएगी और वो अपनी छाती पिटते नजर आते है। उन्होंने आगे कहा, बहुत अच्छा, बढ़िया प्लान और बहुत ही स्मार्ट तरीके से तुमने उसे प्ले किया। अर्चना कांग्रेस पार्टी की सदस्य है और दीदी से यहां मतलब प्रियंका गांधी वाड्रा से है। शिव कहते हैं कि मेरे कोई ऐसी मंशा नहीं थे, जिस पर सलमान कहते हैं चुप हो जाओ। डोज दूं क्या तुम्हारी याददाशत बहुत ही वीक होती जा रही है।

सलमान ने लगाई शिव ठाकरे की क्लास

अर्चना गौतम के जाने से बाद फैंस ने ट्विटर पर उन्हें वापस लाने की मांग की। राजीव आदित्य ने ट्वीट कर अर्चना को वापस लाने की मांग की थी। कई यूजर्स का कहना है कि अर्चना घर में सबसे लड़ती थी, उनका व्यवहार काफी रूड था। अर्चना के साथ जो हुआ वो अच्छा हुआ था। इससे पहले भी कई सदस्यों को घर से बाहर किया गया है। फैंस शो में अर्चना को वापस देखना चाहते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि अर्चना गौतम घर में कब तक वापसी करती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article