टीवी मसाला

Bigg Boss 16: क्या बिग बॉस से बाहर हो जाएंगी अर्चना गौतम? 'वीकेंड का वार' पर सलमान खान दिखाएंगे बाहर का रास्ता

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 6, 2023, 11:51 AM IST

Bigg Boss 16: सलमान खान इस वीकेंड का वार पर कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। टीना दत्ता और शालीन भनोट के साथ ही भाईजान, अर्चना गौतम और एमसी स्टैन पर भी आग बबूला होते नजर आएंगे। इसके साथ ही बिग बॉस के प्रोमो में सलमान खान बिग बॉस के घर का मुख्य दरवाजा खोलने की बात कह रहे हैं।

Image

Salman Khan and Archana Gautam

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान, अर्चना और एमसी स्टैन की जमकर क्लास लगाने वाले हैं।
  • सलमान ने अर्चना गौतम के लिए घर का मुख्या दरवाजा खोलने की बात की।
  • एमसी स्टैन को भी सलमान खान ने खरी-खोटी सुनाई है।

Bigg Boss 16: सलमान खान इस वीकेंड का वार (Weekend Ka Vaar) पर कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगाने वाले हैं। इस पूरे हफ्ते में अर्चना गौतम ने घर के बाकी सदस्यों को काफी भला बुरा कहा है। इस बीच अर्चना गौतम और एमसी स्टैन के बीच हुई लड़ाई ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। दोनों कंटेस्टेंट ने एक दूसरे के बारे में काफी कुछ भला-बुरा बोला है। एक दूसरे के परिवार वालों को भी अपनी लड़ाई में निशाना बनाया। इन सब के भाईजान आज वीकेंड का वार एपिसोड में अर्चना गौतम और एमसी स्टैन पर आग बबूला होते नजर आएंगे। बिग बॉस के प्रोमो में सलमान खान बिग बॉस के घर का मुख्य दरवाजा खोलने की बात कह रहे हैं। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या अर्चना गौतम को एक बार फिर बिग बॉस से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा। इन सब के बीच फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आज वीकेंड का वार में फुल ऑन मनोरंजन देखने को मिलने वाला है।

'तुम दोनों ने सारी हंदे पार कर दी हैं'

सलमान खान ने अर्चना गौतम और एमसी स्टैन को कहा, 'तुम दोनों ने सारी हंदे पार कर दी हैं। मां-बाप के ऊपर जाने का क्या मतलब है।' इसके बाद सलमान खान स्टैन से पूछते हैं, 'स्टैन तू सही था या नहीं ये मुझे तू खुद ही बताएगा।' जिसके जवाब में एमसी स्टैन कहते हैं, 'मैने काफी कुछ गंदा बोला है।' इसके बाद अब क्लास लगती हैं अर्चना गौतम की। सलमान खान उनसे कहते हैं, ' अर्चना गौतम अगर ये तुम्हारा एटीट्यूड है तो मैं अभी घर का दरवाजा खोलता हूं और तुम बाहर हो जाना।'

टीना और शालीन की भी लगी क्लास

सलमान खान, टीना दत्ता और शालीन भनोट के रिश्ते पर सवाल उठाते हुए कहते हैं, 'तुम लड़ाई करती हो और फिर म्यूजिक बजता है तो चिपक-चिपक कर डांस करने लगती हो। बाकी और कोई डांस करने के लायक नहीं था या चिपकने के लायक।'

बता दें आज वीकेंट का वार एपिसोड में सलमान खान की एंग्री अवतार देखने को मिलने वाला है। जिसको लेकर फैंस का एक्साइटेड हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article